Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेदिनीनगर: डीसी ने की कारा सुरक्षा समिति की बैठक, दिये निर्देश

Advertisement
Advertisement
Ranjit Kumar Medininagar (Palamu): उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में सोमवार को कारा सुरक्षा समिति की बैठक हुई. उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में आयोजित इस बैठक में मेदनीनगर कारा अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने कारा सुरक्षा को लेकर किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी. उपायुक्त ने कारा अधीक्षक को कारा सुरक्षा को लेकर हर मुकम्मल व्यवस्था करने की बात कही. उन्होंने कारा सुरक्षा में पूरी तरह से सजगता बरतने की बात कही. उन्होंने कहा कि कारा सुरक्षा में हल्की चूक होने पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी. बैठक में वाच टॉवर में बलों की प्रतिनियुक्ति, सीसीटीवी और लाइट को लेकर चर्चा हुई. बैठक में कारा अधीक्षक ने उपायुक्त से कैदियों के सेकंड डोज़ के लिए वैक्सीनेशन कैम्प लगवाने की बात कही. बैठक में उपायुक्त के अलावा उप विकास आयुक्त मेघा भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-  24">https://lagatar.in/hearing-in-the-matter-of-footpath-shops-of-morhabadi-closed-for-24-days-in-the-high-court-on-february-22/">24

दिनों से बंद मोरहाबादी की फुटपाथ दुकानों के मामले में हाईकोर्ट में 22 फरवरी को होगी सुनवाई      
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही