Search

 
 
 

मेदिनीनगर : डीसी ने मतदान को लेकर की समीक्षा बैठक

 
Medininagar:  पलामू लोकसभा सीट पर शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन ने समीक्षा बैठक की. अब्सेंटी वोटर्स को पोस्टल बैलेट से मतदान कराने को लेकर समाहरणालय कक्ष में आयोजित बैठक में उपायुक्त ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से होने वाले मतदान को लेकर निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत जिले में अबतक की तैयारियों की समीक्षा कर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये. साथ ही एसेंशियल सर्विसेज की श्रेणी में आनेवाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों का मतदान लोकसभा चुनाव में सुनिश्चित कराने को लेकर सभी संबंधितों को निर्देशित किया. उन्होंने सभी एसेंशियल सर्विसेज के नोडल पदाधिकारियों से सभी योग्य मतदाता का नाम निर्धारित 12 डी फॉर्म में जमा कराने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि केंद्रीय बलों के आवासन और मूलभूत सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं हो. पदाधिकारी इसका ख्याल रखें. सभी क्लस्टर पर पेयजल, शौचालय, बिजली की मुकम्मल व्यवस्था हो. इसे भी पढ़ें-मई">https://lagatar.in/pm-modi-may-come-to-jharkhand-in-the-first-week-of-may/">मई

के पहले सप्ताह में झारखंड आ सकते हैं पीएम मोदी

डीसी ने मूलभूत सुविधा मुहैया कराने का दिया निर्देश

उन्होंने पुलिस और पोलिंग पार्टी के आने-जाने और रहने की पूरी व्यवस्था के साथ समन्वय बनाने के लिए टैग किये गये रोजगार सेवक के साथ लगातार संपर्क में रहने की बात कही. उन्होंने सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी को वोटर इन्फॉर्मेशन स्लिप का मतदाताओं के बीच ससमय वितरण कराने के निर्देश दिये. उपरोक्त के अलावा जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई अन्य बिंदुओं पर समीक्षा कर विभिन्न निर्देश दिये. मौके पर सभी विभागों के नोडल पदाधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-congress-candidate-anupama-singh-did-public-relations-in-chas-chandankiyari/">बोकारो

: कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने चास-चंदनकियारी में किया जनसंपर्क
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही