Search

 
 
 

मेदिनीनगर : डीसी ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण, सुविधा बहाली के निर्देश

 
बूथों पर मतदाताओं के धूप से बचाव को लेकर लगेगा टेंट Medininagar. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन ने मंगलवार को इंटरमीडिएट स्ट्रांग रूम के लिये चिन्हित सदगुरु प्रताप हरि प्लसटू उच्च विद्यालय का जायजा लिया. चैनपुर बीडीओ से रिजर्व ईवीएम मशीन को सुरक्षित रखने के लिए बने स्ट्रांग रूम से मतदान केंद्रों की दूरी एवं सुरक्षा व्यवस्था की भी जानकारी ली. वहीं, सीएपीएफ को ठहराने के लिये चयनित राजमाता प्रफ़ुल मंजरी उच्च विद्यालय व केंद्रीय विद्यालय चैनपुर का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने केंद्रीय विद्यालय के आसपास फैले झाड़ियों की साफ-सफाई व राजमाता प्रफ़ुल मंजरी उच्च विद्यालय में भी सभी सुविधाओं को दुरुस्त करने का निर्देश चैनपुर बीडीओ को दिया. इसके बाद उन्होंने इंटरमीडिएट स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-police-launched-operation-against-tpc-militants/">रांची

पुलिस ने टीपीसी उग्रवादियों के खिलाफ चलाया अभियान

सदगुरु प्रताप हरि प्लस टू उच्च विद्यालय बनेगा मॉडल बूथ

जिला निर्वाचन पदाधिकारी शशि रंजन ने चैनपुर बीडीओ को सदगुरु प्रताप हरि प्लसटू उच्च विद्यालय व मतदान केंद्र संख्या 118 व 119 को मॉडल बूथ बनाने का निर्देश दिया है. निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी बूथों में एएमएफ के तहत सभी सुविधाओं को अनिवार्य रूप से बहाल करने व विशेष कर पेयजल की सुविधा व धूप से बचने को लेकर टेंट लगाने पर बल दिया. निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त व चैनपुर सीओ उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-स्क्रूटनी">https://lagatar.in/after-scrutiny-27-candidates-are-in-fray-from-ranchi-lok-sabha-nomination-of-6-candidates-canceled/">स्क्रूटनी

के बाद रांची लोकसभा से 27 प्रत्याशी मैदान में, 6 प्रत्याशियों का नामांकन रद्द
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही