Search

 
 
 

मेदिनीनगर : तालाब के पास से पूर्व डीएसपी की बेटी का शव बरामद

 
Medininagar :  पलामू जिले के मेदिनीनगर बाईपास रोड स्थित सिंचाई विभाग के कार्यालय के सामने तालाब के पास से 35 वर्षीय अविवाहित युवती का शव पुलिस ने बरामद किया है. तालाब के पास बारालोटा, चैंपियन चौक के पास किराए के मकान में पूर्व डीएसपी रहते हैं. पूर्व डीएसपी स्वर्गीय भिखारी राम मूल रूप से बिहार के बक्सर जिला के सोहनी पट्टी के रहने वाले थे. कंचन कुमारी का शव बरामद किया गया है. उसके पिता स्वर्गीय भिखारी राम रिटायर्ड डीएसपी थे. मृतका के भाई गुड्डू ने बताया कि दो-तीन दिनों से उसकी बहन घर से गायब थी. इसकी लिखित सूचना मोदिनीनगर शहर थाना पुलिस को दी गई थी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस हरेक पहलु से मामले की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कहा जा सकता है कि हत्या है या कोई दूसरा कारण है. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehdar-demand-to-take-action-against-the-mines-operator/">लातेहार

: माइंस संचालक पर कार्रवाई करने की मांग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही