Search

 
 
 

मेदिनीनगर : डूबने से हुई पूर्व डीएसपी की बेटी की मौत, डॉक्टर ने की पुष्टि

 
Medininagar : पलामू जिले के मेदिनीनगर बाईपास रोड स्थित सिंचाई विभाग के सामने तालाब से बीते रविवार की शाम एक महिला का शव बरामद किया गया था. महिला की पहचान पूर्व डीएसपी भिखारी राम की बेटी कंचन प्रभा के रूप में हुई. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था. इस बाबत डॉक्टर जयंत लकड़ा ने बताया कि महिला की मौत पानी में डूबने के कारण हुई है. महिला के शरीर पर कटने या चोट का निशान नहीं हैं. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-fight-between-house-wife-and-outsider-police-took-both-to-the-police-station/">घाटशिला

: घरवाली-बाहरवाली के बीच मारपीट, पुलिस दोनों को ले गई थाना

मृतका की तबीयत थी खराब

इधर पुलिस के अनुसार महिला के भाई सतेंद्र कुमार ने 1 जुलाई को शहर थाने में अपनी बहन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. महिला के भाई सत्येंद्र कुमार के मुताबिक महिला की तबीयत कुछ दिन से खराब थी. उनकी बड़ी बहन स्वर्ण प्रभा की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी, जिसके कारण यह हमेशा तनाव में रहती थी. मृतक महिला 30 जून की रात करीब 9 बजे घर से फेंकने बाहर गई थी. कचरा फेंकने के दौरान पैर फिसलने से उसकी मृत्यु हो गई. मृतक महिला का कपड़ा तालाब में दिखाई दिया था. भाई ने शंका के आधार पर पुलिस को सूचित किया और शव को पानी से बाहर निकाला गया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-after-a-dispute-with-her-husband-the-woman-hanged-herself-also-committed-suicide-in-sidgoda-and-sonari/">जमशेदपुर

: पति से विवाद के बाद महिला ने लगाई फांसी, सिदगोड़ा व सोनारी में भी की आत्महत्या
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही