Search

 
 
 

मेदिनीनगर : मैराथन मंथन में कुम्हार महाकुंभ आयोजन का फैसला

 
Medininagar: कुम्हार समाज ने मैराथन मंथन किया. इस दौरान लोकसभा और झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई. मौके पर चर्चा की गयी कि हम सभी कहीं न कहीं वोट देंगे किंतु चुनाव परिणाम आने के बाद हम कहां खड़े रहेंगे? सरकार हमें किस तरह लाभ पहुंचाएगी और क्या मिलेगा? अहम सवाल है. इसे लेकर राज्य भर के कुम्हार समाज के बुद्धिजीवियों की बैठक मेदिनीनगर में हुई. मैराथन मंथन के बाद राज्य भर से आए बुद्धिजीवियों के बीच सरकारी लाभ के लिए आपसी समन्वय बनाने पर सहमति बनी. मौके पर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजधानी रांची में कुम्हार महाकुंभ लगाने का फैसला हुआ. झारखंड माटीकला बोर्ड पुनर्गठन के लिए आंदोलन करने, छात्रावास एवं राज्य कार्यालय निर्माण पर सहमति बनी. मैराथन मंथन में धनबाद से प्रकाश, दक्षिणेश्वर, रांची से दिनेश, बोकरो से बैजनाथ, गोमिया से कुलदीप, हजारीबाग से महेंद्र, रामगढ़ से नमिता, लातेहार से आनंद, चंदवा से डब्लू, बालूमाथ से अनिल, गढ़वा से कन्हैया, योगेंद्र, पलामू से प्रदीप नारायण के नेतृत्व में दर्जनों क्रांतिकारी बुद्धिजीवी साथी मौजूद रहे. वहीं संजय, संतोष, शोभा, विनोद, अच्छेलाल, सत्येंद्र, मदन, चंदन, कमलेश गुरुजी, त्रिपुरारी गुरुजी, संतोष गुरुजी, शंकर, भीम ज, परमानंद, परमेंद्र, अरुण, लखु, ब्रह्मदेव, बालेश्वर राजू, भुनेश, अनूप, पीतांबर, शत्रुघ्न, आचार्य रामनरेश मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें-बिहारः">https://lagatar.in/bihar-in-bhagalpur-family-members-freed-the-accused-from-the-police-station/">बिहारः

भागलपुर में आरोपी को थाने से छुड़ा ले गए परिजन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही