Search

 
 
 

मेदिनीनगर : डीएमओ ने की क्रशर की जांच, नियम पालन करने के निर्देश

 
Medininagar: अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन को लेकर उपायुक्त शशि रंजन के निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने बुधवार को पलामू जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में संचालित क्रशर की जांच की. साथ ही बंद पड़े क्रसर का सत्यापन व ईंट भट्टा का निरीक्षण किया. डीएमओ ने छतरपुर के चराई व बरडीहा में संचालित दर्जनों क्रशरों की जांच की. जांच के क्रम में विभाग द्वारा बंद क्रशरों का भी सत्यापन किया, जबकि संचालित क्रशरों पर पहुंच कर स्टॉक चिप्स समेत अन्य नियमों की जांच की. जांच के दौरान डीएमओ ने संचालको को स्पष्ट निर्देश दिए कि सरकार के द्वारा जो क्रशर संचालन को लेकर नियम बनाए गए है उसके तहत ही क्रशर का संचालन करना सुनिश्चित करें. उन्होंने क्रशर संचालको को एक सप्ताह के अंदर कागजातों की सत्यापन को लेकर बुलाया एवं निर्देशित किया कि सत्यापन नहीं कराए जाने पर नियम के तहत कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/palamu-minor-girl-missing-from-chhatarpur/">पलामू

: छतरपुर से नाबालिग लडकी लापता

डीएमओ ने ईंट भट्टा का भी किया निरीक्षण

उन्होंने बरडीहा में जय मां विध्वाशनी स्टोन, अशोक कुमार सिंह, जयमाता स्टोन, विष्णु स्टोन, बजरंग स्टोन, श्री राम स्टोन, गुप्ता स्टोन, महादेवा चिप्स व जय शतंचंडी स्टोन, चराई में जयमाता दी स्टोन, नैतिक स्टोन, मां टेडिग स्टोन, वासुदेव स्टोन, सर्व जय मां लीलोरी स्टोन, वैष्णव माता चिप्स व मां स्टोन क्रशर की जांच की तथा बंद पड़े जय माता स्टोन, जय शतचंडी स्टोन, वासूदेव स्टोन, श्री स्टोन एवं गुप्ता स्टोन की जांच की. डीएमओ आनंद कुमार ने पाटन में संचालित ईंट भटटा का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान साकनपिडी में संचालक शशि भुषण प्रसाद एवं गहरपथरा में संचालक शिवदीप सिंह तथा हिसरा में संचालक राकेश कुमार सिंह के ईंट भटटा का निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-herd-of-elephants-trampled-crops-demand-for-compensation/">लातेहार

: हाथियों के झुंड ने फसलों को रौंदा, मुआवजा की मांग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही