Search

 
 
 

मेदिनीनगर : वाहन चालकों को क‍िया गया जागरूक, ट्रैफ‍िक रूल्‍स फॉलो करने की अपील

 
Medininagar (Palamu): जिला सड़क सुरक्षा टीम ने शन‍िवार को सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान चलाया. यह अभियान शाहपुर और छह मुहान चौक पर चलाया गया. इस दौरान मौजूद वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई. कार्यक्रम के दौरान दो पहिया और चार पहिया वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियम, हेलमेट, सीटबेल्ट का उपयोग, इमरजेंसी सेवाएं, साइनेज और ट्रैफिक लाइट से संबंधित जानकारी दी गई. उन्होंने बताया कि कैसे सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित किया जा सकता है. कार्यक्रम के दौरान जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक ने कहा कि प्रति वर्ष राज्य में हजारों की संख्या में सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं. इससे काफी संख्या में लोगों की मौत हो जाती है. इन सब को देखते हुए हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है कि सड़क दुर्घटना के नियंत्रण के लिए सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों का पालन करें. अपने घर परिवार के सदस्यों और मित्रों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें. साथ ही साथ चालकों को यह भी बताया गया क‍ि ठंड और कोहरे के कारण अनावश्यक रूप से घर से बाहर ना निकलें. तीव्र गति से वाहन ना चलाएं और वाहन चलाते समय फॉग लाइट का प्रयोग करें. इसे भी पढ़ें : फ्लाइट">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=520342&action=edit">फ्लाइट

में मह‍िला पर पेशाब मामला : आरोपी शंकर म‍िश्रा बेंगलुरु से ग‍िरफ्तार   
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही