Search

मेदिनीनगर : स्वीप की बैठक में मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जोर

Medininagar: नगर निगम के आयुक्त सह स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी जावेद हुसैन की अध्यक्षता में बुधवार को स्वीप कार्यक्रम को लेकर बैठक हुई. बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को मतदाता जागरूकता को लेकर कई टास्क सौंपे. उन्होंने सभी से इस बार 80 प्रतिशत मतदान पार के संकल्प के साथ स्कूली बच्चे, युवा, बुजुर्ग, महिला एवं पुरुषों को मताधिकार के उपयोग के लिये जागरूक करने का निर्देश दिया. जावेद हुसैन ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र में प्रत्येक जन की भागीदारी अनिवार्य है. इसके लिए यह आवश्यक है कि सभी पात्र मतदाता मतदान करें. जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता (स्वीप) गतिविधियों के माध्यम से सभी पात्र मतदाताओं को इस दिशा में जागरूक किया जाएगा. प्रत्येक पात्र मतदाता का मत लोकतंत्र को मजबूत करने में सहायक बनता है.कृषि, आपूर्ति, पोस्ट ऑफिस सहित अन्य विभागों को आपस में बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए अधिकाधिक मतदाताओं को जागरूक करने के निर्देश दिये गये. इसे भी पढ़ें-लोबिन">https://lagatar.in/lobin-will-form-a-new-party-but-refuses-to-leave-jmm-for-now/">लोबिन

बनाएंगे नयी पार्टी, मगर फिलहाल झामुमो छोड़ने से किया इनकार

मतदाता जागरूकता अभियान चलाने पर जोर

मेदिनीनगर नगर आयुक्त सह स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी ने कृषि पदाधिकारी को विभाग के एटीएम व बीटीएम का सहयोग लेते हुए उनके माध्यम से लोगों के बीच मतदान संबंधित जागरूकता कराने पर बल दिया. इस तरह श्रम अधीक्षक को प्रवासी श्रमिकों से संपर्क स्थापित करते हुए उन्हें मतदान करने हेतु प्रेरित करने का निर्देश दिया गया. उन्होंने कहा कि प्रवासी श्रमिकों से ई-कार्ड, टेलीफोन, एसएमएस के ज़रिए संपर्क स्थापित किया जा सकता है. इसी तरह सभी पीडीएस डीलरों के माध्यम से भी सभी कार्डधारियों को शत-प्रतिशत मतदान कराने पर बल दिया गया. इसके अलावे पोस्ट ऑफिस से आनेवाले सभी डाकों पर मतदान संबंधित स्लोगन, एमएमसीएच के सभी पर्ची में भी जागरूकता संदेश लिखवाने, अन्य सभी सरकारी दैनिक चिट्टी पर भी मतदान करने संबंधित स्लोगन लिखवाने पर बल दिया गया. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-decision-will-be-pronounced-tomorrow-on-hemant-sorens-petition-to-attend-budget-session/">झारखंड

: हेमंत सोरेन के बजट सत्र में शामिल होने की याचिका पर कल सुनाया जायेगा फैसला
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/21rc_m_62_21022024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

मतदान के दिन सिटी बस सेवा का होगा नि:शुल्क संचालन

बैठक में नगर आयुक्त ने कहा कि पलामू में जिस दिन भी मतदान होगा उस दिन निगम क्षेत्र में मतदाताओं को बूथ तक फ़्री में पिक एंड ड्राप किया जायेगा. उन्होंने अन्य नगर परिषद व नगर पंचायत के पदाधिकारी को इसी तरह की योजना पर काम करने पर बल दिया. इसके बाद उन्होंने समाज कल्याण पदाधिकारी और जेएसएलपीएस की दीदियों को आपस में बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए अपने-अपने स्तर से मतदाता जागरूकता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम कराने के निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि मतदान के दिन मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाने व लाने में मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना का भी लाभ लिया जायेगा. उन्होंने उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रीति किस्कू को सभी स्थानों पर पर्याप्त मात्रा में मतदाता जागरूकता से संबंधित बैनर व पोस्टर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. मौके पर सिविल सर्जन डॉ अनिल, श्रम अधीक्षक एतवारी महतो, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ असीम कुमार, समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान समेत कर्मचारी उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp