Search

मेदिनीनगर: नावाटोली तालाब के पास से हटाया जा रहा है अतिक्रमण, चला व्यापक स्वच्छता अभियान

Medininagar( Palamu) : नगर निगम ने शहर के नावाटोली तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने की पहल तेज कर दी है. विशेष अभियान के तहत तालाब में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है. तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा साफ- सफाई को लेकर सोमवार को नगर आयुक्त समीरा एस और उप नगर आयुक्त शैलेश कुमार सिंह ने तालाब का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान तालाब क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने के लिए जायजा लिया. वहीं पदाधिकारियों ने अवैध रूप से तालाब क्षेत्र में दुकान लगाने वालों से स्वयं भी दुकान हटाने का निर्देश दिया. तालाब में गंदगी नहीं फेंकने की नसीहत भी दी गयी. नगर आयुक्त के अनुरोध पर अधिकतर दुकानदारों ने स्वत: भी अपनी दुकानें हटाई. वहीं पुन: दुकान नहीं लगाने का वचन दिया. इसे भी पढ़ें-आधुनिक">https://lagatar.in/farmers-income-increased-four-times-due-to-modern-farming/">आधुनिक

तरीके की खेती से किसान की आमदनी चार गुना बढ़ी

तालाब की साफ-सफाई कराई जा रही है

नगर आयुक्त ने कहा कि अभियान के तहत तालाब की साफ-सफाई कराई जा रही है. इसे बनाए रखने में आसपास के लोगों की सहयोग अपेक्षित है. उन्होंने  कहा कि तालाब में गंदगी फेंकने से प्रदूषण होगा. इससे आसपास के जलस्रोतों पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा. उप नगर आयुक्त शैलेश कुमार सिंह ने कहा कि तालाब की साफ- सफाई रखने में तालाब के आसपास रह रहे लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका है. लोगों से अपील की गयी है कि किसी तरह का गीला या सूखा कचरा और अन्य अपशिष्ट पदार्थ तालाब में नहीं डालें. निरीक्षण के दौरान मेदिनीनगर नगर निगम के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//