Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेदिनीनगर: पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने मनाया विजय दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Advertisement
Advertisement
Medininagar (Palamu): अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने मेदिनीनगर में गुरुवार को विजय दिवस मनाया. परिषद ने कार्यालय में 1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध में ऐतिहासिक जीत की याद में विजय दिवस समारोह का आयोजन किया. युद्ध के नायक शहीद अल्बर्ट एक्का समेत कारगिल शहीद युगांबर दीक्षित, शहीद सुबोध मेहता,  लेफ्टिनेंट अनुराग शुक्ला और फ्लाइट लेफ्टिनेंट मनु अखौरी को श्रद्धांजलि अर्पित किया. परिषद के सदस्यों ने वीर सैनिक शिवजी सिंह, विजय प्रसाद सिंह और राजदेव तिवारी को सम्मानित भी किया. दूसरी ओर पोलपोल स्थित कारगिल शहीद स्मारक में विजय दिवस मनाया गया. कारगिल शहीद स्मारक पार्क में बने अमर जवान एवं शहीदों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर शौर्यांजलि अर्पित की गई. कार्यक्रम में भारत-पाक युद्ध विजय दिवस के अवसर पर वीरगाथा भी प्रस्तुत किया गया. पूर्व सैनिक विजय नंद पाठक ने कहा कि यह विजय दिवस जो आज हम सब मना रहे हैं, वह हमारे वीर जवानों के पराक्रम का बड़ा प्रतीक है. जीतेन्द्र तिवारी ने कहा कि जो देश की सेवा की है उसके प्रति हम कृतज्ञता प्रकट करते हैं. इसे भी पढ़ें-  राष्ट्रीय">https://lagatar.in/pm-modi-pays-tribute-to-martyrs-at-national-war-memorial-93000-pakistani-soldiers-surrendered/">राष्ट्रीय

युद्ध स्मारक पर पीएम मोदी ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की, 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों ने किया था आत्मसमर्पण         

93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों को युद्धबंदी बनाया था

पूर्व सैनिक बृजेश कुमार शुक्ला ने कहा कि आज ही के दिन भारतीय सेना के शूरवीरों ने 93 हजार सशस्त्र पाकिस्तानी सैनिकों को युद्धबंदी बनाया था. जिसमें भारतीय सेना के पूर्वी कमान के सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा के समक्ष पाकिस्तानी कमांडर एके नेयाजी ने आत्मसमर्पण किया था. उसी समय विश्व के मानचित्र पर बांग्लादेश नामक देश का उदय हुआ. इस अवसर पर शिव जी सिंह, अध्यक्ष गयानंद पांडेय, उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी दामोदर मिश्र, महासचिव दिनेश गुप्ता, दया शंकर शर्मा, कामाख्या नारायण सिंह और अमित सिंह समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- देहरादून">https://lagatar.in/dehradun-rahul-gandhi-remembers-the-martyrs-surrounded-pm-modi-on-employment-farmers-demonetisation-gst-capitalists-corona-all/">देहरादून

:  राहुल गांधी ने शहीदों को याद किया, रोजगार, किसान, नोटबंदी, जीएसटी, पूंजीपति, कोरोना सब पर पीएम मोदी को घेरा
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही