Search

 
 
 

मेदिनीनगर :  जिले में मैट्रिक के 74 एवं इंटर के 37 सेंटरों पर होगी परीक्षा

 
Ranjit Kumar Medininagar (Palamu) : जिले में आगामी 24 मार्च से प्रारंभ हो रही मैट्रिक तथा इंटर की परीक्षाओं को कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में बैठक हुई.समाहरणालय के सभागार में आयोजित इस बैठक में उपायुक्त श्री रंजन ने मैट्रिक व इंटर की परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्रों की जानकारी ली. शिक्षा पदाधिकारी उपेंद्र नारायण ने बताया कि जिले में मैट्रिक की परीक्षा के लिये 74 एवं इंटर की परीक्षा के लिए 37 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/palamu-ddc-said-the-role-of-mates-is-important-in-the-implementation-of-mnrega-schemes/">पलामू

: डीडीसी ने कहा- मनरेगा योजनाओं के क्रियान्वयन में मेटों की भूमिका अहम 

कदाचार मुक्त परीक्षा के लिये दिशा निर्देश जारी

इन परीक्षा केंद्रों में मैट्रिक के 44590 एवं इंटर के 33608 विद्यार्थी परीक्षा देंगे.मैट्रिक की परीक्षा प्रथम पाली में तो इंटर की परीक्षा द्वितीय पाली में होगी.उपायुक्त ने स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिए दिशा-निर्देश दिये हैं.उन्होंने परीक्षा के लिए प्रतिनियुक्त स्टैटिक एवं उड़नदस्ता दंडाधिकारियों को दिशा निर्देश दिये.बैठक में उपायुक्त ने परीक्षा केंद्रों में समय पर प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिका पहुंचाने के लिए सभी तैयारी पूर्व में ही पूरी कर लेने का निर्देश दिया.बैठक में उपरोक्त के अलावे प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी समेत शिक्षा विभाग से जुड़े अन्य लोग उपस्थित थे.   [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही