Search

 
 
 

मेदिनीनगर : उत्पाद विभाग ने की छापेमारी, बड़ी मात्रा में देसी शराब जब्त

 
ज़मीन के अंदर छुपाकर रखी गयी थी देसी शराब, 12 हज़ार किलो जावा महुआ व 250 लीटर अवैध महुआ किया जब्त Medininagar:  पलामू जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन के निर्देश पर उत्पाद विभाग एक्शन में है. होली और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्पाद विभाग अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चला रहा है. हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के ईटबांध, घाघरा और डंडिला गांव में छापेमारी की गयी. ड्रम की जगह जमीन में गड्ढा खोदकर प्लास्टिक में जावा महुआ तैयार किया जा रहा था ताकि किसी को पता नहीं चल सके. उत्पाद विभाग की टीम ने ज़मीन के अंदर छुपाकर रखे गये जावा महुआ जब्त किया. कुल 12 हजार किलोग्राम जावा महुआ और 250 लीटर महुआ शराब बरामद किया. छापामारी दल को देखकर अभियुक्त जितेंद्र चौहान, घूरा चौहान, उदय यादव, वीरेंद्र यादव, भोला पासवान, चंदन यादव फरार हो गये. इनके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर लोकसभा चुनाव और होली के मद्देनजर छापेमारी अभियान जारी रहेगा. इसे भी पढ़ें-विकास">https://lagatar.in/both-security-and-economic-security-are-important-for-development-governor/">विकास

के लिए सुरक्षा व आर्थिक सुरक्षा दोनों महत्वपूर्ण : राज्यपाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही