Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेदिनीनगर: पाटन में किसान गोष्ठी का आयोजन, सेब की खेती करने की सलाह

Advertisement
Advertisement
Bani Madho Medininagar (Palamu): जिले के पाटन प्रखंड में शुक्रवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया. आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कृषि सहकारिता, किसान कल्याण विभाग एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से पाटन के सतउआ में किसान गोष्ठी सह प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया. गोष्ठी की शुरुआत कृषि अनुसंधान केन्द्र के वैज्ञानिक प्रमोद कुमार ने की. वैज्ञानिक ने कहा कि पाटन की ज्यादातर भूमि बलुई-दोमट है. यहां अन्य प्रखंडों की तुलना में सिंचाई के लिए आसानी से जल उपलब्ध हैं. इसलिए यहां के कृषक फल एवं सब्जियों की खेती कर अपनी आय पांच से छह गुणा बढ़ा सकते हैं. उन्होंने कृषकों को सलाह दिया कि वे टीशू कल्चर सागवान, थाई अमरूद, केला-जी-9 और सेब की खेती कर प्रति एकड़ 5 से 6 लाख रुपए का शुद्ध लाभ कमा सकते हैं. यह सब नकदी फसल है. इससे किसानों को काफी लाभ होगा. उन्होंने मीठी मकई (स्वीट कॉर्रन) की खेती, गजेन्द्र ओल और गरमा मूंग की खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी. कृषकों को इसकी खेती करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि इन फसलों को लगाने में कृषकों को किसी तरह की कोई समस्या आए तो वे चियांकी स्थित क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्र से संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें-   धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-all-6-accused-including-congress-leaders-ranvijay-santosh-singh-acquitted-in-pramod-singh-murder-case/">धनबाद

: प्रमोद सिंह हत्याकांड में कांग्रेस नेता रणविजय, संतोष सिंह सहित सभी 6 आरोपी बरी     

बीएओ ने दी योजनाओं की जानकारी

प्रखंड कृषि पदाधिकारी असफाक अहमद ने जिले में कृषि विभाग की ओर से किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी और लाभ लेने की बात कही. पाटन प्रखंड के एटीएम विनय कुमार ने कृषकों की आय बढ़ाने और प्रखंड क्षेत्र में स्वीट कॉर्न का प्रत्यक्षण कराने की बात कही. मौके पर किसान मित्र अजय मेहता, अनिरूद्ध महतो, प्रमोद सिंह, संतोष तिवारी, रामजन्म सिंह, प्रखंड कृषक सलाहकार समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र साहु, जैवित पाण्डेय, मुरारी पाण्डेय, अजय  पाण्डेय, अशोक पाण्डेय, बच्चु यादव और देवेन्द्र प्रसाद के अलावा गांव के किसान मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- पीएम">https://lagatar.in/in-virtual-jan-choupal-pm-modis-interacted-with-the-voters-of-up-said-its-time-to-make-a-new-history-by-keeping-the-history-sheeters-out/">पीएम

 मोदी की वर्चुअल जन चौपाल, यूपी के वोटरों से हुए रूबरू, कहा, यह हिस्ट्रीशीटर्स को बाहर रख कर नयी हिस्ट्री बनाने का समय
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही