Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेदिनीनगर : अकीदत के साथ अदा हुई पहले जुमे की नमाज

Advertisement
Advertisement
सवाब की नीयत से रखें रोजा : मुफ्ती मो. शाहनवाज कासमी Medininagar: रहमतों, बरकतों व मगफिरतों का महीना माह-ए-रमज़ान चल रहा है. शुक्रवार को रमजान के पहले जुमा की नमाज़ सभी मस्जिदों में अदा की गयी. शहर के छः मुहान स्थित जामा मस्जिद, बाजार स्थित चौक बाजार मस्जिद, पहाड़ी मुहल्ला स्थित नूरी मस्जिद, कुंड मुहल्ला स्थित मिल्लत मस्जिद, मुस्लिम नगर स्थित मदीना मस्जिद, अहले हदीस मस्जिद, मोहम्मदिया मस्जिद, शाहपुर स्थित तैबा मस्जिद समेत सभी मस्जिदों में अकीदत के साथ नमाज़-ए-जुमा अदा किया गया. इस मौके पर जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती मोहम्मद शाहनवाज़ कासमी ने कहा कि रमज़ान का रोज़ा फ़र्ज़ है. जो रमजान में सवाब की नीयत से रोजा रखता है, अल्लाह ताला उसके पिछले गुनाह माफ कर देते हैं. मुफ्ती मो शाहनवाज़ कासमी ने बताया कि रमज़ान में कुरान-ए-करीम की तिलावत ज्यादा से ज्यादा करनी चाहिए. इसे भी पढ़ें-पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-said-in-tamil-nadu-and-kerala-the-sound-of-change-is-being-felt-the-lotus-is-about-to-bloom/">पीएम

मोदी ने तमिलनाडु और केरल में कहा, परिवर्तन की आहट महसूस हो रही है… कमल खिलने वाला है

रमजान में गरीबों को करें मदद : मो. शाहनवाज कासमी

जनाब कासमी ने बताया कि अल्लाह के प्यारे नबी हजरत मोहम्मद मुस्तफा सलल्लाहो अलैहे वसल्लम ने फ़रमाया कि रमज़ान में सदका करना सबसे ज्यादा सवाब है. रमजान में गरीबों और मिस्कीनों की ज्यादा से ज्यादा मदद करना चाहिए. उन्होंने बताया कि नबी सलल्लाहो अलैहे वसल्लम ने बताया कि जब रमज़ान आता है तो जन्नत के दरवाजे खोल दिये जाते हैं और जहन्नुम के दरवाजे बंद कर दिये जाते हैं. मुफ्ती मो कासमी ने बताया कि रमजान में रोजा रखने के लिए कामों में कमी ला देनी चाहिए. रमजान का रोजा फ़र्ज़ है, रमजान का रोजा नहीं छोड़ सकते. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/palamu-district-administration-ready-for-lok-sabha-elections-announcement-will-be-made-on-saturday/">पलामू

: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन तैयार, शनिवार को होगा ऐलान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही