Medininagar : उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले मेदिनीनगर के पांच लोगों के शव शनिवार देर रात शहर पहुंचे. शवों के पहुंचते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था, वहीं अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ देर रात तक उनके घरों पर जुटी रही.
बताया जाता है कि सभी सभी लोग किछौछा शरीफ से जियारत कर लौट रहे थे. इसी दौरान वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर उनकी कार एक ट्रेलर से टकरा गई, जिससे पांचों की मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे में अजमल आलम, सोहराब राइन, अरबाज खान, कैश आलम और हाजी अब्दुल रज्जाक की मौत हो गया.
आज रविवार सुबह शहर की छोटी मस्जिद में पांचों की जनाजे की नमाज पढ़ायी गयी. जनाजे में शामिल होने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे. इसके बाद शवों को पुलिस लाइन रोड स्थित कब्रिस्तान ले जाया गया, जहां उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया. एक साथ पांच लोगों की मौत से मेदिनीनगर शहर गम में डूब गया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.