Search

मेदिनीनगर : 11 फरवरी से राजकीय आदिवासी विकास महाकुंभ मेला

आकर्षक होगा राजकीय आदिवासी विकास महाकुंभ मेला : उपायुक्त विभिन्न सरकारी विभागों के लगेंगे स्टॉल, परिसंपत्तियों का होगा वितरण Medininagar: दुबियाखाड़ में राजकीय आदिवासी विकास महाकुंभ मेला का आयोजन 11 एवं 12 फरवरी 2024 को किया जायेगा. राजकीय आदिवासी विकास महाकुंभ मेला के सफल आयोजन को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. समाहरणालय के सभागार में आयोजित इस बैठक में उप विकास आयुक्त रवि आनंद, वन प्रमंडल पदाधिकारी सौमित्र शुक्ला, मेदिनीनगर के भूमि सुधार उप समाहर्ता प्यारेलाल, समाज कल्याण पदाधिकारी, सदर अंचलाधिकारी अमरदीप मल्होत्रा, जिला कल्याण पदाधिकारी सेवाराम साहू, जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा, राजा मेदिनी राय स्मृति न्यास सह मेला समिति के अध्यक्ष व सचिव समेत अन्य लोग उपस्थित रहे. बैठक में मेला के दौरान विभिन्न विभागों के स्टाल लगाने, परिसंपत्तियों का वितरण करने, विभिन्न सरकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने एवं विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से लाभुकों को लाभान्वित करने का निर्णय लिया गया. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-a-poor-tribals-tea-shop-was-set-on-fire-in-agyarkund-then-demolished-with-a-jcb-case-registered/">धनबाद

: एग्यारकुंड में गरीब आदिवासी की चाय दुकान में लगाई आग, फिर जेसीबी से तोड़ा, केस दर्ज
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/02rc_m_45_02022024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

डीसी ने पदाधिकारियों को दिये कई आवश्यक निर्देश

उपायुक्त शशि रंजन ने सभी विभाग के पदाधिकारियों को मेदनीराय की याद में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी लगने वाले मेले को बेहतर तरीके से सफल बनाने हेतु निर्देशित किया. वहीं उन्होंने मेला परिसर में शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा मेला परिसर में पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. इसके अलावा यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने को लेकर भी कई निर्देश दिये. मेले को भव्य, आकर्षक, बेहतरीन व व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से उपायुक्त ने मेला प्रबंधकीय समिति का गठन करते हुए समिति को मेला हेतु मिनट टू मिनट बनाने, अतिथियों को निमंत्रण भेजने, संपूर्ण मेले के रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिये.उन्होंने मेले के जरिये ट्राइबल फ़ूड व ट्राइबल कपड़े व ट्राइबल लोगों की संस्कृति को बढ़ावा देने पर बल दिया. इसे भी पढ़ें-कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-and-other-opposition-parties-walkout-from-rajya-sabha-on-jharkhand-issue/">कांग्रेस

सहित अन्य विपक्षी दलों का झारखंड के मुद्दे पर राज्यसभा से वॉकआउट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//