Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेदिनीनगर: जूनियर वॉलीबॉल चैंपियनशिप संपन्न, बालक वर्ग में हजारीबाग चैंपियन

Advertisement
Advertisement
Medininagar (Palamu): मेदिनीनगर में जिला स्कूल में पलामू जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के प्रयास से 15 दिसंबर से राज्यस्तरीय जूनियर वॉलीबॉल चैंपियनशिप चल रहा है. इसका फाइनल रविवार को हुआ. इस मैच में बालक वर्ग में हजारीबाग और बालिका वर्ग में पूर्वी सिंहभूम चैंपियन बना. बालक वर्ग में फाइनल मैच हजारीबाग और धनबाद के बीच खेला गया. हजारीबाग ने धनबाद को 18-25, 25-23, 25-21 और 25-23 अंकों के साथ  4-1 से पराजित किया. बालिका वर्ग में पूर्वी सिंहभूम और गोड्डा के बीच फाइनल मैच खेला गया. पूर्वी सिंहभूम ने गोड्डा को 25-19, 28-26 और 26-24 अंकों के साथ 3-0 हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया. इसे भी पढ़ें- टाटा">https://lagatar.in/plant-head-of-tata-motors-said-sports-provides-new-energy-in-life/">टाटा

मोटर्स के प्लांट हेड बोले- खेलकूद जीवन में नई ऊर्जा प्रदान करती है          

पलामू खेल में काफी आगे बढ़ रहा है

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त शशि रंजन, एसपी चंदन सिन्हा, एनडीसी शैलेश कुमार, अपरसमार्हता सुरजीत सिंह और एसडीपीओ सुरजीत कुमार शामिल हुए. उपायुक्त ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान किया. मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि पलामू खेल में काफी आगे बढ़ रहा है. इसी का परिणाम है कि यहां पर राज्यस्तरीय जैसे प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं. कहा कि खेल को हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए. एसपी चंदन सिन्हा ने कहा कि एसोसिएशन की यह बेहतर पहल का परिणाम है कि 15 से 19 दिसंबर तक टूर्नामेंट शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. समापन समारोह की अध्यक्षता एसोसिएशन के सचिव दुर्गा जौहरी ने किया. मौके पर एसोसिएशन के जेनरल सेक्रेट्री शेखर बोस, अविनाश देव, जिला खेल पदाधकिारी उमेश लोहरा और समाजसेवी ज्ञानचंद पांडेय समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-  देवघर">https://lagatar.in/deoghar-police-arrested-11-cyber-thugs-including-22-mobiles/">देवघर

: पुलिस ने 11 साइबर ठगों को 22 मोबाइल समेत किया गिरफ्तार         
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही