Search

मेदिनीनगर : आरएसएस के 100 वर्ष पूरे होने पर 12 अप्रैल को शिवाजी मैदान में जुटेगा हिंदू समाज

 Palamu :   मेदिनीनगर स्थित शिवाजी मैदान में 12 अप्रैल को  हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. हिंदू समाज की एकता, परंपराओं के संरक्षण व समरसता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से हिंदू सम्मेलन किया जा रहा है.

 

इस आयोजन को लेकर विष्णु मंदिर में आज रविवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. इस अवसर पर जानकारी दी गयी कि आरएसएस के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा.

 

सम्मेलन समिति के संयोजक सुरेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि यह आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाकर आपसी सहयोग और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण प्रयास है.

 

सम्मेलन में भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, पारंपरिक कला एवं विरासत का प्रदर्शन किया जाएगा. कहा कि  समाज के प्रबुद्ध एवं प्रतिष्ठित व्यक्तियों के प्रेरणादायक विचार सम्मेलन के मुख्य आकर्षण होंगे.

 

उपाध्यक्ष आशीष भारद्वाज ने कहा कि सम्मेलन में विशेष रूप से युवाओं को अपनी जड़ों, संस्कारों और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने पर जोर दिया जाएगा.

 

समिति के अन्य उपाध्यक्ष सोनू नामधारी ने कहा कि हिंदू सम्मेलन का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार  कर कार्यक्रम को सफल बनाया जायेगा.सचिव कुमार गौरव ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य सकल हिंदू समाज को एकजुट करना है.

 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में समिति के सह संयोजक सतीश तिवारी, विकास सिंह, रौशन चौरसिया, सचिव कुमार गौरव, प्रचार प्रमुख रोहित पाठक, श्वेत रंजन, कोषाध्यक्ष विकास तिवारी, शुभम प्रसाद, पंकज जयसवाल, अनामिका सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp