Medninagar: झामुमो ने स्थानीय जिला कार्यालय में पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय जगरनाथ महतो की जयंती मनाई. झामुमो के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने झामुमो पलामू के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा के नेतृत्व में जगरनाथ महतो की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. मौके पर राजेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि झामुमो पार्टी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय जगरनाथ महतो की कमी आज भी महसूस होती है. उनका जाना आज भी हम सब भूल नहीं पाते. उन्होंने कहा कि सभी नेताओं कार्यकर्ताओं के प्रिय नेता थे टाइगर जगरनाथ दा.. जगरनाथ महतो जी झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता थे. उन्होंने झारखंड के लिए लंबी लड़ाई लड़ी थी. टाइगर जगरनाथ दा ने हमेशा जनता के लिए लड़ाई लड़ी. उन्होंने 1932 के खतियान मुद्दे को भी पुरजोर तरीके से उठाया था. झामुमो का एक एक कार्यकर्ता उनकी लड़ाई को आगे बढ़ाने को प्रतिबद्ध है. उन्होंने शिक्षा मंत्री रहते हुए भी छात्रों के लिए भी बहुत ही शानदार कार्य किया था. इसे भी पढ़ें-रांची:">https://lagatar.in/ranchi-police-arrested-a-young-man-who-came-to-sell-brown-sugar/">रांची:
ब्राउन शुगर की बिक्री करने आये युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
के घोषणा पत्र में वही सोच झलकती है, जो आजादी के आंदोलन के समय मुस्लिम लीग में थी : मोदी [wpse_comments_template]
ब्राउन शुगर की बिक्री करने आये युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जगरनाथ महतो को जनता ने दी टाइगर की उपाधि
वहीं सचिव सन्नू सिद्धिकी ने कहा कि पूर्व मंत्री स्वर्गीय जगरनाथ महतो जी को जनता ने टाइगर की उपाधि दी थी. झारखंड आंदोलन में उनके कार्य हमेशा याद किया जाएगा. हम सबों को हमेशा वो प्रेरणा देते रहेंगे. इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपाध्यक्ष राकेश सिन्हा, कमाल खान, कोषाध्यक्ष रमेश सिंह, वरिष्ठ नेता बबलू शाहनवाज, युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष देवानंद भारद्वाज, पाटन प्रखंड अध्यक्ष रंजीत सिंह, शिव शरण राम सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-manifesto-reflects-same-thinking-which-was-in-muslim-league-during-movement-modi/">कांग्रेसके घोषणा पत्र में वही सोच झलकती है, जो आजादी के आंदोलन के समय मुस्लिम लीग में थी : मोदी [wpse_comments_template]
Leave a Comment