Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेदिनीनगर: कुणाल सिंह हत्याकांड के आरोपी की बिहार में हत्या

Advertisement
Advertisement
Medininagar (Palamu): शहर के हमीदगंज निवासी सह कुख्यात डॉन कुणाल सिंह हत्याकांड के आरोपी की शुक्रवार को बिहार के डेहरी में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार अपराधियों ने युवक को चार गोली मारी. जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान श्वेतकेतु उर्फ चंगु के रूप में गई है. वह भी हमीदगंज का ही निवासी था. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आखिर किस गैंग के अपराधियों ने गोली मारी है. अपराधी श्वेतकेतु की हत्या बिहार में हुई है, लेकिन इससे मेदिनीनगर शहर में भी सनसनी फैल गई है. इसे भी पढ़ें-   पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-said-cow-can-be-a-crime-for-some-people-for-us-cow-is-mother-it-is-worshipable/">पीएम

मोदी ने वाराणसी में कहा, गाय कुछ लोगों के लिए गुनाह हो सकती है, हमारे लिए माता है, पूजनीय है, सपा-बसपा पर बरसे        

कुणाल की 3 जून 2020 को मेदिनीनगर में हत्या हुई थी

बता दें कि कुख्यात गैंगस्टर कुणाल सिंह की तीन जून 2020 को मेदिनीनगर शहर के सुदना पश्चिमी मुहल्ले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. बीसफुटा की ओर कार से जा रहे कुणाल के वाहन को पहले सामने से सफारी वाहन से टक्कर मारी गई. उसके बाद अपराधियों ने उसके सिर में गोली मार दी थी. जिससे उसकी मौत हो गई थी. कुणाल सिंह हत्याकांड में स्थानीय अदालत ने सात अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया था. जिसमें हत्याकांड के आरोपी विजय शर्मा, राकेश वर्मा उर्फ फंटूश, अन्नू विश्वकर्मा, स्वेतकेतु उर्फ चंगु और अमरेश को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. बाद में स्वेतकेतु उर्फ चंगु जमानत पर बाहर हो गया था. इसे भी पढ़ें-  फारूक">https://lagatar.in/farooq-abdullah-said-in-modis-india-being-a-muslim-is-a-crime-government-is-making-india-communal/">फारूक

अब्दुल्ला ने कहा, मोदी के भारत में मुस्लिम होना गुनाह! सरकार भारत को सांप्रदायिक बना रही
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही