Search

 
 
 

Medininagar :  मौसेरे भाई-बहन के बीच प्रेम संबंध बना हत्या की वजह, डीएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया खुलासा

घटना के बाद हत्या को आत्महत्या दिखाने की साजिश रची गयी. आरोप है कि रवि सिंह शव को कंधे पर उठाकर दुलसुलमा पहाड़ी पर ले गये और पेड़ पर फांसी के फंदे में लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या का लगे.
 

Medininagar :  जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र में युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है.रविवार को डीएसपी राजेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी. इस दौरान सतबरवा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार भी मौजूद रहे.

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पवन कुमार सिंह और सोनी देवी आपस में मौसेरे भाई-बहन थे. दोनों के बीच कथित तौर पर प्रेम संबंध था. इसी रिश्ते को लेकर परिवार में लंबे समय से नाराजगी थी.

 

जानकारी के अनुसार 15 मई की रात पवन कुमार सिंह सोनी देवी से मिलने उसके मायके पहुंचा था. इसी दौरान परिजनों ने उसे पकड़ लिया. मामले को लेकर विवाद बढ़ा.

 

इसी दौरान सोनी देवी के पिता रवि सिंह ने ,जो पवन के मौसा भी हैं,  पीछे से बांस के डंडे से पवन के सिर पर वार कर दिया. वार इतना गंभीर था कि पवन कुमार सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी.

 

घटना के बाद हत्या को आत्महत्या दिखाने की साजिश रची गयी. आरोप है कि रवि सिंह शव को कंधे पर उठाकर दुलसुलमा पहाड़ी पर ले गये और पेड़ पर फांसी के फंदे में लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या का लगे.

 

लेकिन पुलिस ने मामला सुलझाते हुए आरोपी रवि सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा भी बरामद किया गया है. पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करे  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही