Search

 
 
 

मेदिनीनगर : कई लोगों ने झामुमो की ली सदस्यता

 
Medininagar: पलामू में लोकसभा चुनाव की सरगर्मी तेज है. इधर चुनावी सरगर्मी तेज होते ही कई नेता इधर से उधर पाला बदलने में लगे हैं. झामुमो पलामू के कार्यालय में झामुमो अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा की अध्यक्षता में रविवार को आयोजित मिलन समारोह में सुनील कुमार और लव कुश कुमार के नेतृत्व में दर्जनों भाजपा नेता झामुमो में शामिल हुए. सभी का स्वागत जिला अध्यक्ष श्री सिन्हा ने माला व झामुमो का पट्टा पहनाकर किया. कार्यक्रम का संचालन झामुमो सचिव सन्नू सिद्धिकी ने किया. जिला अध्यक्ष श्री सिन्हा ने कहा कि झामुमो की लोकप्रियता पलामू में लगातार बढ़ रही है. साथ ही इससे इंडिया गठबंधन को भी इस चुनाव में मजबूती मिलेगी. उन्होंने कहा कि सुनील कुमार एवं लव कुश कुमार उनके साथ आए सभी नेताओं का झामुमो परिवार में हार्दिक स्वागत है. आज भाजपा से सभी वर्ग निराश और हताश है, भाजपा की नकारात्मक राजनीति से आम आवाम परेशान है. भाजपा के राज में महंगाई आसमान छू रही है, दवाई, पढ़ाई से ले कर राशन तक सबके बढ़ते दाम से आम जनता त्रस्त है. आज हम सब लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं, पलामू में भी भाजपा के सांसद दस सालों से सत्ता में हैं. उन्होंने वादा कर चुनाव तो जीत लिया था, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया. मौके पर सदस्यता ग्रहण करने वाले राजकुमार, सोहन कुमार, अरुण कुमार, अभिषेक कुमार, रामप्रवेश, छोटू सुनील कुमार, संजय राम, शुभम कुमार, राहुल कुमार, बलराम राम, सन्नी कुमार, कुमार शुभम, सुधाकर राज समेत झामुमो नेता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-चार">https://lagatar.in/pm-modi-will-come-to-palamu-on-may-4/">चार

मई को पलामू आयेंगे पीएम मोदी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही