Search

 
 
 

मेदिनीनगर : कई बड़े अधिकारियों ने किया रक्तदान, डीसी ने बढ़ाया उत्साह

 
स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में डीसी, डीडीसी, प्रशिक्षु आईएएस और सिविल सर्जन ने भी किया रक्तदान Palamu: जन कल्याण ट्रस्ट के तत्वावधान में मंगलवार को एमएमसीएच परिसर स्थित ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि उपायुक्त शशि रंजन ने फीता काटकर और स्वयं रक्तदान कर शिविर की शुरूआत की. इसके बाद उप विकास आयुक्त रवि आनंद,सहायक समाहर्ता रवि कुमार, सिविल सर्जन समेत कई लोगों ने रक्तदान किया. मौके पर उपायुक्त शशि रंजन ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया. रक्तदाताओं को उन्होंने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. मौके पर शशि रंजन ने कहा कि रक्तदान एक नेक कार्य है और इसमें शामिल हर व्यक्ति का विशेष महत्व है. इसके अलावे भविष्य में प्रत्येक ब्लॉक/सीएचसी स्तर पर भी इस तरह का रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा. समाचार लिखे जाने तक 19 यूनिट रक्त संग्रह किया जा चुका था. इसे भी पढ़ें-चतरा">https://lagatar.in/chatra-cbi-raids-amrapali-coal-project-two-arrested/">चतरा

: आम्रपाली कोल परियोजना में सीबीआई का छापा, दो गिरफ्तार
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही