Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेदिनीनगर : शादी के एक साल बाद विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

मेदिनीनगर जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित रजवाडीह गांव में सोमवार रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. उसकी पहचान मिथिलेश साव की पत्नी मनीषा देवी (25) के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया है.
Advertisement
Advertisement

Medininagar : मेदिनीनगर जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित रजवाडीह गांव में सोमवार रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. उसकी पहचान मिथिलेश साव की पत्नी मनीषा देवी (25) के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया है.

 
जानकारी के अनुसार मनीषा की शादी अप्रैल 2025 में रजवाडीह निवासी मिथलेश साव के साथ हुई थी. दंपती का दो माह का एक बच्चा है. घटना के समय उसका पति रोजगार ने सिलसिले में बाहर था. घर में मौजूद लोगों ने उसकी मौत की सूचना उसके परिजनों को दी.

 
मनीषा का मायका तरहसी थाना के भालोगाड़ी में है.  सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग रजवाडीह पहुंचे और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए. परिजनों का कहना है कि मनीषा की हत्या कर उसके शव को फंदे से लटका दिया गया, ताकि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो. उन्होंने मनीषा के ससुराल पक्ष को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है.  

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

  

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही