Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेदिनीनगर: खान विभाग ने की छापेमारी, अवैध ईंट भट्ठे को किया ध्वस्त

Advertisement
Advertisement
Ranjit Kumar Medininagar (Palamu): जिला खान विभाग ने शुक्रवार को पाटन थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 4 अवैध चलंत ईंट चिमनी भट्ठे को ध्वस्त कर दिया. साथ ही टीम ने ईंट भट्ठा संचालक के विरुद्ध पाटन थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी. बता दें कि जिला खनन टास्क फोर्स समिति की बैठक में उपायुक्त शशि रंजन द्वारा दिए गए निर्देश के बाद से खनन विभाग सक्रिय है. छापेमारी कर अवैध ईंट भट्ठे संचालको के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. गुरुवार को भी विभाग ने छापेमारी की थी. छापेमारी टीम ने पाटन थाना के क्षेत्र के उताकी, बरसैता, चेतमा एवं जन्घासी गांव में कार्रवाई करते हुए 4 अवैध चलंत ईंट चिमनी भट्ठे को ध्वस्त कर दिया. इसे भी पढ़ें-   पीएम">https://lagatar.in/in-virtual-jan-choupal-pm-modis-interacted-with-the-voters-of-up-said-its-time-to-make-a-new-history-by-keeping-the-history-sheeters-out/">पीएम

 मोदी की वर्चुअल जन चौपाल, यूपी के वोटरों से हुए रूबरू, कहा, यह हिस्ट्रीशीटर्स को बाहर रख कर नयी हिस्ट्री बनाने का समय     
जानकारी के अनुसार उताकी के विशाल सिंह, चेतमा के सुरेंद्र उपाध्याय उर्फ पप्पू उपाध्याय, जन्घासी के रविंद्र विश्वकर्मा और बरसैता के उमेश सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि जिले में संचालित सभी स्थाई ईंट चिमनी भट्ठा के मालिकों को सरकारी राजस्व का भुगतान करने के लिए पूर्व में नोटिस दिया गया है. जिन संचालको के द्वारा भुगतान अब तक नहीं किया गया है, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी. छापेमारी टीम में जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार के अलावा राज्य प्रदूषण नियंत्रण परिषद के कनीय पर्यावरण अभियंता गोपाल कुमार एवं पाटन थाना प्रभारी प्रकाश कुमार शामिल थे. इसे भी पढ़ें-  धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-all-6-accused-including-congress-leaders-ranvijay-santosh-singh-acquitted-in-pramod-singh-murder-case/">धनबाद

: प्रमोद सिंह हत्याकांड में कांग्रेस नेता रणविजय, संतोष सिंह सहित सभी 6 आरोपी बरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही