Search

 
 
 

मेदिनीनगर : विधायक ने दो सड़कों का किया शिलान्यास

 
Medininagar : डाल्टनगंज भंडारिया विधानसभा के चैनपुर क्षेत्र में विधायक आलोक चौरसिया ने दो सड़कों का शिलान्यास किया. चौरसिया ने कहा कि वहां के रास्ते में आवागमन दुभर हो गया था. ग्रामीणों के द्वारा लगातार कहा जा रहा था कि सड़क की हालत अच्छी नहीं है और हमें सड़क की अति आवश्यकता है. वहीं इसमें ग्राम सड़क योजना अंतर्गत सूरज पांडे के घर से चेड़ाबार भाया जय दुबे के घर तक पथ निर्माण का कार्य और दूसरा ग्राम सड़क योजना अंतर्गत हरिहर प्रजापति के घर से वृंदावन तिवारी के घर तक भाया कुम्हार टोला पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक आलोक कुमार चौरसिया के द्वारा किया गया. उपस्थित ग्रामीणों ने अपने वर्तमान विधायक आलोक चौरसिया का आभार व्यक्त किया. मौके पर पूर्व ज़िला पार्षद संटू चौरसिया, उपप्रमुख सुनील सिंह, भीष्म चौरसिया, बबलू चौरसिया, जय दुबे प्रेमलाल चौधरी, नन्हक तिवारी, श्रवण ओझा, सिकेंद्र चौधरी, मनोज चौधरी, वीरेंद्र दुबे, अम्लेष चौरसिया आदि ग्रामीण एवं गनमाण्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/13-accused-sent-to-jail-in-the-case-of-attack-on-bjp-mlas-vehicle-mla-pushpa-devi-started-crying-while-mentioning-the-incident/">भाजपा

विधायक के वाहन पर हमला मामले में 13 आरोपी भेजे गये जेल, घटना का जिक्र कर रोनी लगी विधायक पुष्पा देवी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही