Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेदिनीनगर: सड़क हादसे में बाइक सवार मां-बेटे की मौत

Advertisement
Advertisement
Medininagar (Palamu): सदर थाना क्षेत्र के जोरकट में एनएच-75 पर सोमवार को सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गयी. दुर्घटना सुबह छह बजे हुई. इसमें एक बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंद दिया. इस घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान रामगढ़ निवासी मुनारिक साव की पत्नी प्रमिला देवी और बेटा सुनील साव के रूप में हुई है. हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने हाईवे को जाम कर दिया. करीब आधे घंटे तक मेदिनीनगर-रांची मुख्य मार्ग पर वाहनों का परिचालन बाधित रहा. इसे भी पढ़ें-  झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-rajya-sabha-elections-jharkhand-democratic-front-will-decide-in-whose-court-the-second-seat-will-go/">झारखंड

राज्यसभा चुनाव : झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा तय करेगा दूसरी सीट किसके पाले में जायेगी  
मौके पर पहुंचे सदर थाना पुलिस ने ग्रामीणों को कार्रवाई का भरोसा दिया. टक्कर मारने वाले ट्रक को जब्त कर लिया गया. इसके बाद जाम हटा. जानकारी के अनुसार प्रमिला अपने बेटे के साथ छिपादोहर के लवरमुंडू एक शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से घर लौट रही थी. इसी क्रम में मेदिनीनगर से रांची की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरकट के पास बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. ट्रक दोनों को बाइक के साथ काफी दूर तक घीसटती रही. इसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. एमएमसीएच में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. इसे भी पढ़ें- मोदी">https://lagatar.in/rajya-sabha-elections-aditya-sahu-meets-sudesh-mahto-strategy-to-collect-victory-figures-made-in-bjp-legislature-party-meeting/">मोदी

सरकार ने 8 साल में 12 फीसदी लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला : नड्डा   
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही