Search

 
 
 

मेदिनीनगर :  अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

मेदिनीनगर जिला स्थित लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के कुंदरी गांव में शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. उसक पहचान सतबरवा थाना क्षेत्र के पोलपोल गांव निवासी साहिल कुमार (30 वर्ष) के रूप में हुई है.
 

Medininagar :  मेदिनीनगर जिला स्थित लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के कुंदरी गांव में शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. उसक पहचान सतबरवा थाना क्षेत्र के पोलपोल गांव निवासी साहिल कुमार (30 वर्ष) के रूप में हुई है.


जानकारी के अनुसार साहिल कुमार शनिवार को किसी काम से बाइक से लेस्लीगंज गया था. देर रात घर लौटने के दौरान कुंदरी गांव के पास उसकी बाइक की टक्कर एक अज्ञात चारपहिया वाहन से हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया.


घटना के बाद साहिल को MMCH लाया गया. जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे. युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है. साथ ही अज्ञात वाहन की पहचान और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही