Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेदिनीनगर: सांसद बीडी राम ने की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

Advertisement
Advertisement
Ranjit Kumar Medininagar (Palamu): पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात की. मौके पर पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत दोनों जिले पलामू एवं गढ़वा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत छूटे हुए सड़कों के निर्माण को लेकर बात की. साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण से संबंधित विषयों पर चर्चा की. इसे भी पढ़ें-   पीएम">https://lagatar.in/in-virtual-jan-choupal-pm-modis-interacted-with-the-voters-of-up-said-its-time-to-make-a-new-history-by-keeping-the-history-sheeters-out/">पीएम

 मोदी की वर्चुअल जन चौपाल, यूपी के वोटरों से हुए रूबरू, कहा, यह हिस्ट्रीशीटर्स को बाहर रख कर नयी हिस्ट्री बनाने का समय     

गढ़वा जिला उग्रवाद प्रभावित है

बता दें कि पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत गढ़वा जिला उग्रवाद प्रभावित है. नक्सल गतिविधियों से आक्रांत रहने के चलते दुर्गम क्षेत्रों में अभी भी सड़कों का अभाव है. इन क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा के लिए एवं पुलिस बल की उन क्षेत्रों में उपस्थिति बनाए रखने के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय के द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़क निर्माण किया जाना है. इसके लिए संपर्क योजना और वामपंथी उग्रवाद (RCPLWE) के तहत बढ़गढ़ प्रखंड में 6 एवं रमकंडा प्रखंड में 3 कुल 9 सड़कों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गयी है. उक्त सड़कों का निर्माण लगभग 71.24 करोड़ की राशि से की जाएगी. इसे भी पढ़ें-  नगर">https://lagatar.in/the-municipal-corporation-was-accused-of-blasphemy-the-footpath-shopkeepers-of-morhabadi-returned-to-the-dharna/">नगर

निगम पर वादाखिलाफी का आरोप, धरना पर लौटे मोरहाबादी के फुटपाथ दुकानदार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही