Search

 
 
 

मेदिनीनगर निकाय चुनावः मेयर पद पर दूसरे राउंड में अरुणा शंकर 296 वोट से आगे

दो राउंड की मतगणना के बाद अरुणा शंकर 296 मतों से नम्रता त्रिपाठी से आगे चल रही हैं. वहीं पूनम सिंह तीसरे स्थान पर कायम हैं और शेष राउंड में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद लगाए हुए हैं.
 

Medininagar : मेदिनीनगर मेदिनीनगर नगर निकाय चुनाव की मतगणना जारी है. मेयर पद पर दूसरे राउंड की मतगणना के बाद मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया है. अरुणा शंकर ने जोरदार वापसी करते हुए बढ़त हासिल कर ली है. कई महत्वपूर्ण मतदान केंद्रों से उन्हें अपेक्षा से अधिक मत प्राप्त हुए, जिससे उन्हें बढ़त मिल गई.


पहले राउंड की गिनती पूरी होने के बाद मेयर पद की प्रत्याशी नम्रता त्रिपाठी बढ़त पर चल रही थीं. अरुणा शंकर दूसरे स्थान पर थीं, जबकि पूनम सिंह तीसरे स्थान पर बनी हुई थीं. दो राउंड की मतगणना के बाद अरुणा शंकर 296 मतों से नम्रता त्रिपाठी से आगे चल रही हैं. वहीं पूनम सिंह तीसरे स्थान पर कायम हैं और शेष राउंड में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद लगाए हुए हैं.


दो राउंड के बाद मतों की स्थिति


अरुणा शंकर – 8030 मत
नम्रता त्रिपाठी – 7734 मत
पूनम सिंह – 5186 मत


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही