Search

 
 
 

मेदिनीनगर नगर निगम ने टैंकर से शुरू कराई जलापूर्ति

 
Medininagar: गर्मी के बढ़ते ही शहर के अधिकांश चापाकल सूखने लगे हैं. वहीं शहरी जलापूर्ति भी प्रभावित हो रही है. इन सब के बीच मेदिनीनगर नगर निगम प्रशासन ने शहर के 20 वार्डों को चिन्हित कर टैंकर से जलापूर्ति का कार्य शुरू कराया है. निगम प्रशासन द्वारा फिलहाल 35 वार्डों में से शहर के 20 वार्डो को चिन्हित कर जलापूर्ति कार्य शुरू कराया है. इनमें निमियां, बैरिया, आबादगंज, कांदू मोहल्ला के इलाके शामिल हैं. इधर बढ़ रही गर्मी वह पेयजल किल्लत को देखते हुए शहरवासियों ने निगम प्रशासन से टैंकरों की संख्या बढ़ाने की मांग की है. नगर आयुक्त मोहम्मद जावेद हुसैन ने बताया कि फिलहाल शहर के प्रभावित इलाके में टैंकर से 35 ट्रीप पानी का वितरण किया जा रहा है. जरूरत पड़ने पर इसकी संख्या बढ़ायी जायेगी. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-women-upliftment-organization-organized-marriage-of-135-couples-city-sp-gave-gifts-to-everyone/">रांची

: महिला उत्थान संगठन ने 135 जोड़े का कराया विवाह, सिटी एसपी ने सभी को दिया उपहार
[wpse_comments_template]­­
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही