Search

 
 
 

मेदिनीनगर : नमिता देवी हत्याकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

 
आरोपियों के पास से दो देसी कट्टा, एक देसी पिस्टल बरामद आरोपियों और महिला के बेटे बीच चल रहा था विवाद Medininagar:  जिले मुख्यालय मेदिनीनगर में गत दिनों हुई नमिता देवी की हत्या कर दी गयी थी. हत्याकांड का खुलासा पलामू पुलिस ने कर दिया है. पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया है. हत्या का कारण महिला के बेटे और अपराधियों के बीच विवाद बताया गया है. अपराधियों और महिला के बेटे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. इसी विवाद में अपराधियों ने सरेआम महिला की गोली मारकर हत्या कर दी. इसे भी पढ़ें-">https://lagatar.in/chhattisgarh-rahul-gandhis-bharat-jodo-nyay-yatra-leaves-from-raigarh-huge-crowd-of-supporters-gathered/">

 छत्तीसगढ़ : राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रायगढ़ से रवाना,समर्थकों का भारी हुजूम उमड़ा    

दुकान में नमिता देवी को मारी गयी थी गोली

बता दें कि मेदिनीनगर के सद्दीक मंजिल चौक स्थित एक दुकान में नमिता देवी की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हत्याकांड की जांच के लिए पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया था. टीम ने छापेमारी करते हुए हत्या के आरोपी भास्कर पांडे उर्फ मोंटी पांडे, रितेश कुमार उर्फ मामा, महताब खान और बबलू कुमार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने दो देसी कट्टा, एक देसी पिस्टल और तीन मोबाइल फोन बरामद किया है.पलामू एसपी रिश्मा रमेशन ने बताया कि महताब नाम के युवक का नमिता देवी के बेटे रितिक से विवाद हुआ था. इसी विवाद में दोनों के बीच बहस हुई,

महताब ने हत्या की योजना तैयार की

बहस के बाद महताब ने हत्या की योजना तैयार की. घटना के दिन भास्कर पांडे, रितेश और महताब सद्दीक मंजिल चौक स्थित दुकान पर पहुंचे. जहां भास्कर और रितेश ने फायरिंग की, जबकि महताब कुछ दूरी पर खड़ा था.एसपी ने बताया कि हत्या करने के बाद अपराधी बाइक से शाहपुर इलाके गये थे. वहां से फिर वे बबलू कुमार नामक युवक के साथ कार से गढ़वा इलाके में भाग गये. पुलिस की विशेष टीम ने छापेमारी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इसे भी पढ़ें-कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-rajya-sabha-mp-dheeraj-sahu-reaches-ed-office-interrogation-begins/">कांग्रेस

के राज्यसभा सांसद धीरज साहू पहुंचे ईडी ऑफिस, पूछताछ शुरू

अपराधियों ने हथियार को चैनपुर छुपाया था

एसपी ने बताया कि हत्या करने के बाद अपराधियों ने हथियार को चैनपुर इलाके में छिपा दिया था. छापेमारी में टाउन थाना प्रभारी अभय कुमार सिन्हा, सब इंस्पेक्टर नितिन कुमार पोद्दार, एएसआई रेवा शंकर राणा, नबी अंसारी समेत कई अधिकारी शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही