Search

 
 
 

मेदिनीनगर : नीट की प्रवेश परीक्षा संपन्न, चाक चौबंद थी व्यवस्था

 
Medininagar: मेदिनीनगर के तीन परीक्षा केद्रों पर रविवार को नीट (यूजी) 2024 की प्रवेश परीक्षा कदाचारमुक्त संपन्न हुई. एमके डीएवी पब्लिक स्कूल केंद्र पर 928 में 900, रोटरी पब्लिक स्कूल चैनपुर केंद्र पर 312 में 301 व ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल केंद्र पर 312 छात्र में 306 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी. सभी केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था थी. इनोवेटिव एजेंसी द्वारा गठित फ्रिस्किंग दल ने सभी परीक्षार्थियों की अलग-अलग शारीरिक जांच कर, बायोमेट्रिक उपस्थिति एवं अभिलेख सत्यापन कर कक्षा- कक्ष में भेजा. एनटीए के सिटी कोऑर्डिनेटर पलामू डॉक्टर जीएन खान ने बताया कि भारत सरकार के उच्च शिक्षा मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त शासी संस्था एनटीए 2019 से नीट (यू.जी) की प्रवेश परीक्षा आयोजित करती है और परीक्षा की शुचिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने में सक्षम है. पलामू में इस परीक्षा का केंद्र बनना हजारों बच्चों के लिए सुविधाजनक एवं हम सबके लिए गौरव की बात है. उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि हम एनटीए एवं जिला प्रशासन पलामू की अपेक्षाओं पर खरा उतरे. डॉक्टर खान ने तीनों केन्द्रों का भ्रमण कर सुविधाओं को संतोषजनक पाया. इसे भी पढ़ें-BJP">https://lagatar.in/cm-champai-lashed-out-at-bjp-asked-when-did-jharkhand-government-get-the-responsibility-guarding-international-border/">BJP

पर बरसे CM चंपाई, पूछा – अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर पर चौकीदारी का जिम्मा झारखंड सरकार को कब मिला?
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही