Search

 
 
 

मेदिनीनगर : एनटीपीसी ने उपायुक्त को सौंपा एक करोड़ का चेक

 
Medininagar: एनटीपीसी ने जिले में 27 चापाकल व 50 डीपबोर के अधिष्ठापन के लिए पहली किस्त के रूप में 1 करोड़ रुपये का चेक उपायुक्त शशि रंजन को सौंपा. एनटीपीसी ने सीएसआर के तहत गुरुवार को उपायुक्त कार्यालय कक्ष में यह चेक सौंपा. कुछ कार्य पूर्ण हो जाने के पश्चात एनटीपीसी द्वारा दूसरी क़िस्त के रूप में उपायुक्त को 50 लाख रुपये का चेक सौंप दिया जायेगा. मौके पर जिला योजना पदाधिकारी अविनाश कुमार, एनटीपीसी के जीएम पंकज ध्यानी, डीजीएम एसके सेनापति समेत जिला प्रशासन से शुभम एवं विक्की मौजूद थे. ज्ञातव्य है इसके पूर्व जिला प्रशासन को सीसीएल द्वारा 50 चापाकल व 50 डीपबोर के निर्माण के लिए 4 क़िस्त के माध्यम से कुल 2 करोड़ 31 लाख रुपये का एमओयू किया गया है. इसे भी पढ़ें-अबुआ">https://lagatar.in/action-will-be-taken-against-those-asking-for-money-in-exchange-of-abu-house-deputy-commissioner/">अबुआ

आवास के एवज में पैसे मांगने वालों पर होगी कार्रवाई : उपायुक्त

77 चापाकल लगेगा, 100 डीप बोरिंग होगी : उपायुक्त

चेक रिसीव करने के पश्चात उपायुक्त रंजन ने एनटीपीसी व सीसीएल के प्रतिनिधियों को साधुवाद देते हुए कहा कि इस सीएसआर मद से जिले में कुल 77 चापाकल व 100 डीप बोर का अधिष्ठापन कराया जाएगा. जिससे पेयजल से जुड़ी कई समस्याओं से निजात मिल पाएगी. यह कार्य भविष्य में पलामू के लिये मील का पत्थर साबित होगा. उन्होंने कहा कि डीपबोर से जिले के कृषि कार्यों में बढ़ोतरी होगी व ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा. वहीं चापाकल के अधिष्ठापन से पेयजल की व्यवस्था सुदृढ़ होगी. इस संबंध में जिला योजना पदाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि उपायुक्त इस कार्य के लिए लगातार प्रयासरत थे. आज जाकर यह सफल हुआ है. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-british-high-commission-officials-visited-cmpdi/">रांची

: ब्रिटिश उच्चायोग के अधिकारियों ने CMPDI का किया दौरा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही