Search

 
 
 

मेदिनीनगर : विमला देवी की पुण्यतिथि पर आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को मिली सहायता राशि

 
Nilambar Pitambarpur, Palamu :  शिक्षाविद स्वर्गीय रमा बल्लभ तिवारी की पत्नी विमला देवी की प्रथम पुण्यतिथि सोमवार को हाई स्कूल रोड स्थित आवास पर मनाई गई. मौके पर मुख्य अतिथि पेंशनर संघ के अध्यक्ष सह 20 सूत्री अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह ने गरीब विद्यार्थियों के कल्याण के लिए परिवार की ओर से 10 हजार की सहायता राशि प्लस टू हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक को सौंपा. उन्होंने कहा कि उच्च विद्यालय लेस्लीगंज में शिक्षा ग्रहण के दौरान गुरु मां की कृपा हमेशा बनी रहती थी. विशेषकर गरीब बच्चों के शुल्क माफी को लेकर वे शिक्षाविद एवं पति रमा बल्लभ तिवारी के माध्यम से हमेशा प्रयासरत रहती थी. इसे भी पढ़ें :टाइगर">https://lagatar.in/allegations-of-sand-lifting-under-the-protection-of-forest-department-officials-in-tiger-reserve-area/">टाइगर

रिजर्व क्षेत्र में वन विभाग के अधिकारियों के संरक्षण में बालू उठाव का आरोप

विमला देवी के योगदान को किया गया याद

वहदीं प्लस टू हाई स्कूल लेस्लीगंज के प्राचार्य अमरेश कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षाविद के रूप में स्वर्गीय रमा बल्लभ तिवारी का व्यक्तित्व के पीछे गुरु मां की कृपा हमेशा रही. यही कारण रहा कि वे अपने मिशन में इस विद्यालय को पहुंचा पाए. पुत्र शिक्षक सुशील तिवारी ने कहा कि मां विमला देवी का चयन शिक्षक के रूप में हुआ था लेकिन उन्होंने उसे त्याग करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में अपने पति के साथ हाथ बढ़ाया. श्रद्धा सुमन कार्यक्रम को पेंशनर समाज के रघुनाथ राम, राम प्यारी पासवान, मोहम्मद अलीमुद्दीन अली, राजेंद्र दुबे, विजय प्रकाश, विशाल कुमार गुप्ता, दिलीप प्रसाद, अजय कुमार, सत्यदेव दुबे, तेज नाथ मिस्त्री, विक्रमादित्य दुबे, मनोज सोनी, सतीश तिवारी, अजीत तिवारी आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-teacher-leader-dies-of-heart-attack-wave-of-mourning/">धनबाद:

हार्ट अटैक से शिक्षक नेता का निधन, शोक की लहर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही