Ranjit Kumar Medininagar (Palamu) : उपायुक्त शशि रंजन ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया. इसमें जिले के विभिन्न जगहों से पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी-अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा. प्राप्त मामलों के निष्पादन के लिए उपायुक्त ने संबंधित विभाग को भेज दिया.जनता दरबार में सतबरवा से आयी पानपति देवी ने बताया कि वह एक भूमिहीन महिला है तथा वह गैरमजरूआ जमीन पर मकान बनाकर रहती है. किंतु वही के कुछ दबंग लोग बलपूर्वक मकान में रहने से रोक रहे हैं तथा मकान ध्वस्त कर देने का धमकी दे रहे हैं. अतः उन्होंने उपायुक्त के समक्ष मदद की गुहार लगाई जिसे उपायुक्त ने सतबरवा अंचलाधिकारी को अग्रसारित कर जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें-जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-two-accused-of-murder-sentenced-to-life-imprisonment-and-ten-thousand-fine/">जामताड़ा
: हत्या के दो आरोपियों को आजीवन कारावास व दस हजार अर्थदंड की सजा वही लेस्लीगंज के बासडीह से आई रेखा देवी ने बताया कि उनके पति लोकसभा चुनाव 1998 में उग्रवादियों के मुठभेड़ में शहीद हो गए. उन्होंने बताया कि मेरी जमीन पर बलराम दुबे और उनके पुत्र संतोष दुबे द्वारा पक्का मकान बना लिया गया है तथा विरोध के बावजूद उन लोगों के द्वारा पुनः सरकारी योजनाओं का लाभ लेते हुए पशु शेड का निर्माण करा लिया है. शेष बची जमीन पर वे शौचालय बनाकर मेरी जमीन पर पूरी तरह कब्जा कर रहे हैं. अतः उन्होंने उपायुक्त से मदद की गुहार लगाते हुए उचित कार्रवाई करने की बात कही. जिसे उपायुक्त ने बीडीओ नीलाम्बर-पिताम्बरपुर को आवेदन अग्रसारित करते हुए उचित कार्रवाई करने को कहा है. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-as-soon-as-the-body-of-the-girl-student-arrived-angry-people-gheraoed-the-jorapokhar-police-station/">धनबाद
: छात्रा का शव आते ही आक्रोशित लोगों ने किया जोरापोखर थाना का घेराव विश्रामपुर से आए उपेंद्र कुमार ओझा ने बताया कि उन्हें विगत 2 वर्षों से खाद्यान्न नहीं दिया जा रहा है. फोन से संपर्क करने पर डीलर से संपर्क नहीं हो पाता है जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. अतः उन्होंने उपायुक्त से अनुरोध किया कि वे पूर्व का खाद्यान्न डीलर से दिलवाते हुए उनका राशन कार्ड उनके नजदीकी डीलर के पास स्थानांतरित करने की बात कही है. जिसे उपायुक्त ने डीएसओ को आवेदन अग्रसारित करते हुए जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. इसके अतिरिक्त जनता दरबार में मुख्य रूप से जमीन संबंधी,वृद्धा पेंशन,विकलांग पेंशन,प्रधानमंत्री आवास व म्यूटेशन से जुड़े आवेदन आये. जिसे उपायुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को अग्रसारित कर 15 दिनों के भीतर निराकरण का निर्देश दिया है. [wpse_comments_template]

Leave a Comment