Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेदिनीनगर : ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में अभिभावक ओरिएंटेशन कार्यक्रम

Advertisement
Advertisement
Medininagar: जिले के चैनपुर में शनिवार को ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में नये नामांकित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें अभिभावकों को आमंत्रित किया गया था. इसका मुख्य उद्देश्य था कि शिक्षकों व अभिभावकों के बीच बेहतर तालमेल बन सके और स्कूल गतिविधियों का सुचारू संचालन हो सके. 300 से भी अधिक अभिभावक इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए. स्कूल यूनिफॉर्म, अनुशासन, व्यक्तित्व विकास, सुलेख, अतिरिक्त कक्षा, संचालन व ओलंपियाड से संबंधित विषयों की जानकारी दी गई. ओरिएंटेशन कार्यक्रम 11 बजे सुबह से दोपहर एक बजे तक आयोजित की गयी. मौके पर अभिभावकों को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया गया. स्वागत गीत के बाद प्राचार्य ने अभिभावकों को संबोधित किया. पीपीटी प्रदर्शन के बाद किट (डायरी, आईडी कार्ड, एनुअल कमिनिक्यू, डाइट चार्ट, फीबुक) आदि का वितरण किया गया. अंत में शिक्षिका शिल्पी कुमारी ने धन्यवाद दिया. कक्षा प्री-नर्सरी से ग्यारहवीं तक उपस्थित विद्यार्थियों व अभिभावकों का दिशा निर्देशन शिक्षिका, शिवांगी आनन्द, मीनू सिंह एवं तनुश्री ने संयुक्त रूप से किया. वहीं अभिभावकों ने भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, कम्प्यूटर, गणित और जीव विज्ञान के प्रयोगशालाओं का अवलोकन किया. अभिभावकों ने कार्यक्रम की सराहना की. मौके पर विद्यालय के शिक्षक तथा शिक्षिका उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें-लोकसभा">https://lagatar.in/lok-sabha-elections-2024-voting-from-april-19-results-on-june-4-know-how-many-seats-will-be-voted-in-which-phase/">लोकसभा

चुनाव 2024 : 19 अप्रैल से मतदान, 4 जून को परिणाम, जानिये किस चरण में कितनी सीटों पर पड़ेंगे वोट
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/WhatsApp-Image-2024-03-16-at-16.40.37_a129609e-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

स्कूल के विद्यार्थियों का परीक्षाफल रहा शानदार

ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, न्यू टाउनशीप में शनिवार को सत्र 2023-24 का वार्षिक परीक्षा परिणाम विद्यालय के चेयरमैन सह पांकी विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने ऑनलाइन जारी किया. इसके बाद शशिभूषण मेहता ने फीता काटकर बच्चों द्वारा लिखी गई अंग्रेजी, हिंदी एवं संस्कृत सुलेख प्रदर्शनी का उद्घाटन किया. बच्चों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए उन्होनें बच्चों की सफलता पर ढेरों शुभकामना दी. बेहतर परीक्षा परिणाम और कैलीग्राफी प्रदर्शनी के लिए प्रोत्साहित करने वाले समस्त शिक्षकों का भी आभार व्यक्त किया. विद्यालय के प्राचार्य डॉ. एके सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामना देते हुए कहा कि विद्यार्थियों का परीक्षाफल आशानुरुप है. शिक्षण क्षेत्र में की गई शुरुआती प्रयास से ऑक्सफोर्ड स्कूल आज डाल्टनगंज के लिए मील का पत्थर साबित हो रहा है. आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित हमारा विद्यालय शिक्षा की नवीन परिभाषा गढ़ेगा. मेरा विश्वास है कि हम शिक्षा के क्षेत्र में सबसे महत्वपूर्ण दृष्टांत पेश करेंगे. कुल 1500 बच्चों में 54 बच्चों को 100% अंक प्राप्त हुए तथा 90% से ऊपर अंक पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या 447 रही और 80% से ज्यादा अंक लाने वाले विद्यार्थियों की कुल संख्या 1000 रही. बच्चों ने अंग्रेजी, हिन्दी और संस्कृत विषयों पर आधारित परियोजना बनायी. इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक तथा शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-preparations-for-lok-sabha-elections-in-full-swing-dc-sp-took-stock-of-the-booths/">लातेहार

: लोकसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर, डीसी-एसपी ने बूथों का लिया जायजा
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/WhatsApp-Image-2024-03-16-at-16.40.36_913d0f1c-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही