Search

 
 
 

मेदिनीनगर: पुलिस ने अमीन के हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार

 
Medininagar (Palamu): सतबरवा पुलिस ने अमीन सिंह के हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी का नाम प्रभु विश्वकर्मा है. बता दें कि सतबरवा थाना क्षेत्र के बारी गांव में दुर्गा पूजा के दिन बिहार निवासी अमीन की हत्या कुल्हाड़ी से की गयी थी. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी. थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार राय ने बताया कि अमीन के हत्या में प्रभु शामिल था. जिस कुल्हाड़ी से उसकी हत्या की गई थी, पुलिस उसे खोज रही है. बताया जाता है कि दुर्गापूजा के दिन अमीन अपने तीन नाबालिग बच्चों के साथ बाइक से रविंद्र विश्वकर्मा के घर खाना खाने पहुंचा था. तभी पीछे से प्रभु ने कुल्हाड़ी से अमीन पर हमला कर दिया. इससे उसकी मौत हो गयी. इसे भी पढ़ें– 10">https://lagatar.in/hack-the-id-password-of-1-million-facebook-users-delete-400-apps-from-mobile-immediately/">10

लाख फेसबुक यूजर्स के आईडी-पासवर्ड हैक, मोबाइल से तुरंत 400 ऐप्स को करें डिलीट
बता दें कि प्रभु ने अपने नाम से तीन साल पहले बाइक फाइनांस पर खरीदा था. बाद में बाइक अमीन को दे दिया. साथ ही उसे पैसे जमा करते रहने को भी कहा. लेकिन वह सिर्फ बाइक चलाता रहा. जबकि पैसा जमा नहीं किया. दूसरी ओर फाइनेंसर के द्वारा प्रभु से पैसा का तगादा किया जा रहा था. ऐसे में गुस्से में आकर प्रभु ने अमीन पर हमला कर दिया. इससे उसकी मौत हो गयी. इसे भी पढ़ें– जाति">https://lagatar.in/rss-chief-mohan-bhagwats-big-statement-on-caste-system-should-end-no-longer-needed/">जाति

प्रथा पर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, खत्म होना चाहिए, अब जरुरत नहीं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही