Search

 
 
 

मेदिनीनगर : पुलिस ने यूट्यूब चैनल हैकर को किया गिरफ्तार

 
Medininagar: पलामू साइबर थाना पुलिस ने एक यूट्यूब हैकर को गिरफ्तार किया है. उस पर उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कई यूट्यूब चैनल हैक करने का आरोप है. आरोपी कुंदन तिवारी पंड़वा थाना क्षेत्र के गोल्हना गांव निवासी है. वह अपने चैनल के जरिए दूसरे लोगों के यूट्यूब चैनल को ठीक करने का वादा करता था और इसी माध्यम से दूसरे यूट्यूब चैनल मालिकों के यूजर आईडी और पासवर्ड ले लेता था. बाद में वह चैनल को हैक कर लेता था. पूरे मामले की शिकायत नोएडा और दिल्ली के इन्फ्लुएंसर्स ने साइबर सेल से की थी. शिकायत के बाद झारखंड पुलिस ने प्रतिबिंब एप के जरिए आरोपी कुंदन तिवारी को गिरफ्तार किया है. जिन यूट्यूब चैनलों को हैक किया गया, उनके इन्फ्लुएंसर्स हर महीने चैनल से लाखों रुपये कमाते थे. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-wild-elephants-wreaked-havoc-womans-house-destroyed/">लातेहार

: जंगली हाथियों ने ढाया कहर, महिला का घर तहस-नहस

आरोपी के यूट्यूब चैनल के हैं 2.5 लाख सब्सक्राइबर

आरोपी का अपना भी यूट्यूब चैनल है और उसके करीब 2.5 लाख सब्सक्राइबर हैं. आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पलामू साइबर थाने में कुंदन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. वहीं पुलिस ने उसका मोबाइल और अन्य तकनीकी सामान भी जब्त कर लिया है. साइबर थाना प्रभारी विश्राम उरांव ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि कुंदन तिवारी पर दिल्ली और नोएडा इलाके में यूट्यूब चैनल हैक करने का आरोप है. इसे भी पढ़ें-बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-railway-station-advisory-committee-expressed-displeasure-over-the-arbitrariness-of-vendors-in-parking/">बोकारो

रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति ने पार्किंग में वेंडर की मनमानी पर जताई नाराजगी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही