Search

 
 
 

मेदिनीनगर : पुलिस ने बरामद किया लैंड माइंस, एक गिरफ्तार

 
Medininagar: सतबरवा थाना क्षेत्र के मलय डैम रोड इलाके से पुलिस ने विस्फोटक समेत कई सामग्रियां बरामद की हैं. छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि यह विस्फोटक और सामग्री एक खनन कंपनी की थी, जिसे लापरवाही से रखा गया था. पुलिस ने पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए खनन कंपनी के सुपरवाइजर धीरेंद्र कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है. मौके से खनन इलेक्ट्रिक डेटोनेटर 18 पीस, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर नौ पीस, दो किलो इलेक्ट्रिक तार, पावर ब्लास्ट एक्सप्लोरर 200, सीटी एक पीस, टेस्टर एक पीस बरामद किया गया है. दरअसल, पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि सतबरवा थाना क्षेत्र के मलय डैम रोड में लैंडमाइंस लगाए गए हैं. बाहर लैंडमाइंस के तार दिखने की सूचना के आलोक में पलामू पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया. इसे भी पढ़ें-जेपी">https://lagatar.in/there-is-enthusiasm-in-the-party-due-to-jp-patels-entry-into-congress-congress-will-win-sajid/">जेपी

पटेल के कांग्रेस में आने से पार्टी में उत्साह, जीतेगी कांग्रेस : साजिद

मामले की गहन जांच की जा रही है: एसपी

पलामू एसपी रिष्मा रमेशन ने विस्फोटक और अन्य सामग्री के बरामद होने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है. एफआईआर दर्ज कर ली गई है. लापरवाही बरतने वाले माइंस संचालकों पर कार्रवाई होगी. इस सर्च अभियान में सदर एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद, थाना प्रभारी अंचित कुमार आदि शामिल थे. जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव को लेकर पलामू पुलिस रोड सेनेटाइज कर रही है और एंटी नक्सल अभियान भी चला रही है. इसे भी पढ़ें-सत्यानंद">https://lagatar.in/satyanand-bhokta-announces-his-candidature-from-chatra/">सत्यानंद

भोक्ता ने चतरा से अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही