Search

 
 
 

मेदिनीनगर : दुष्कर्म कर वीडियो बनाने के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

 
Medininagar: मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के जैकी खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. जैकी खान पर आरोप है कि उसने पड़ोस में रहने वाली लड़की से बलात्कार किया था. बलात्कार के दौरान उसने पीड़िता का वीडियो बना लिया और उसे धमकी दे कर पैसे की मांग करने लगा. पीड़िता डर के मारे उसे पैसे देती रही. इसी बीच परिजनों ने पीड़िता की शादी तय कर दी. शादी तय होने के बाद भी आरोपी पीड़िता से पैसों की मांग करता रहा. जब पीड़िता ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो आरोपी ने पीड़िता का वीडियो और फोटो उसके मंगेतर को भेज दिया. इसके बाद मामले का खुलासा हुआ. इसके बाद पीड़िता ने मेदिनीनगर टाउन थाना में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई. तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गयी है. टाउन थाना प्रभारी अभय कुमार सिन्हा ने बताया कि आरोपी पीड़िता से ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठ रहा थ., पीड़िता के आवेदन के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-bjp-is-making-strategy-in-the-legislature-party-meeting/">रांची

: विधायक दल की बैठक में भाजपा बना रही रणनीति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही