Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेदिनीनगर: पुलिस ने रितेश हत्याकांड का किया खुलासा, चार गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Medininagar (Palamu): पलामू पुलिस ने बुधवार को रितेश विश्वकर्मा हत्याकांड का खुलासा कर दिया. पुलिस ने इसमें शामिल उसके चार दोस्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जबकि इस हत्याकांड में शामिल दो लोग अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं. पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है. बता दें कि पांडू थाना क्षेत्र के कजूरू खुर्द निवासी रितेश विश्वकर्मा हत्याकांड में परिजनों ने छह युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. इसमें से पुलिस ने चार को दबोच लिया है. हत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है. पुलिस इसे खंगालने में जुटी है. इसे भी पढ़ें-  इस">https://lagatar.in/modi-government-will-sell-36-government-companies-this-year/">इस

साल 36 सरकारी कंपनियों को बेच देगी मोदी सरकार         

दो फरार

मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले को प्रेम प्रसंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है. गिरफ्तार युवकों के नाम सोनू सिंह, मोनू सिंह, अंकित सिंह और छोटू चन्द्रवंशी हैं. वहीं फरार युवकों के नाम बाबी सिंह और गोलू चंद्रवंशी हैं. बता दें कि बीते शनिवार की रात कजरू खुर्द स्थित बक्स बाबा के पास कुएं से रितेश विश्वकर्मा उर्फ छोटू विश्वकर्मा का शव पुलिस ने बरामद किया था. मृतक छोटू तीन दिनों से घर से गायब था. परिजनों का आरोप है कि उसे  शराब पिलाने के बाद उसकी हत्या की गई. साक्ष्य छुपाने के लिए उसके शव को कुएं में डाल दिया गया. इसे भी पढ़ें-  BIG">https://lagatar.in/big-breaking-pm-modis-convoy-stuck-for-15-20-minutes-ferozepur-rally-canceled-home-ministry-seeks-reply-from-cm-channi/">BIG

BREAKING : पीएम मोदी का काफिला 15-20 मिनट फंसा, फिरोजपुर रैली रद्द, गृह मंत्रालय ने सीएम चन्नी से मांगा जवाब [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही