Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेदिनीनगर: प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने सीएम से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Medininagar (Palamu): झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, झारखंड के अध्यक्ष सह झामुमो नेता अभिनाश देव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. उन्होंने सीएम को प्राथमिक विद्यालय खोलने से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा. मौके पर जल संसाधन मंत्री मिथिलेश ठाकुर भी मौजूद थे. ज्ञापन में कहा गया है कि एसोसिएशन मुख्यमंत्री से यह मांग करती है कि यथाशीघ्र प्राथमिक विद्यालय खुलवाने का कष्ट करें. इस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एसोसिएशन को आश्वस्त करते हुए कहा कि हम यथाशीघ्र इस दिशा में सार्थक क़दम उठाएंगे. ताकि शिक्षा का स्तर ऊंचा हो सके. विद्यालय से जुड़े हुए शिक्षक एवं कर्मचारियों को जीविकोपार्जन के लिए भटकना नहीं पड़े. देखें वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=u4KCi2I1Y34

ज्ञापन में कहा गया है कि बीते 22 मार्च 2020 के जनता कर्फ़्यू से आज तक हम सभी ने कोरोना के प्रकोप को देखा और समझा. इन 22 महीनों में निम्न व मध्यम वर्ग के लोगों की हालत उन ज़ख़्मों जैसी हो गई है, जिसे न तो हम देख सकते हैं और न ही किसी को दिखा सकते हैं. भविष्य का भारत अब तबाही के क़गार पर है. जिसे बिना विलंब किए शिक्षा व रोज़गार के द्वारा नये सिरे से गढ़ने की ज़रूरत है. सरकार से अपील है कि कोरोना के इस नाज़ुक दौर से शिक्षा और शिक्षित वर्ग को अविलंब बाहर करने की कृपा करें. इसे भी पढ़ें-   शीतकालीन">https://lagatar.in/winter-session-ends-lok-sabha-rajya-sabha-adjourned-indefinitely-modi-government-passed-all-bills-related-to-the-ordinance/">शीतकालीन

सत्र का समापन, लोकसभा, राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, मोदी सरकार ने अध्यादेश से जुड़े सभी बिल पारित कराये        
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही