Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेदिनीनगर: अवैध ईंट भट्ठों पर छापेमारी, चिमनी को किया ध्वस्त

Advertisement
Advertisement
Ranjit Kumar Medininagar (Palamu): पलामू के खनन विभाग ने गुरुवार को अवैध ईंट भट्ठों के खिलाफ कार्रवाई की. विभाग की टीम ने 5 ईंट भट्ठों में अवैध रूप से संचालित चिमनी को ध्वस्त कर दिया. साथ ही ईंट भट्ठा स्थल से जब्त उपकरणों की विवरणी तैयार कर आरोपियों के खिलाफ रामगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी की जा रही है. जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार एवं रामगढ़ के पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार ने स्थानीय पुलिस प्रशासन की मदद से यह कार्रवाई की. देखें वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=jtxTAgSZEpk

मिली जानकारी के अनुसार जिला खनन पदाधिकारी द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर रामगढ़ थाना क्षेत्र के हुटार, छितरा एवं बांसडीह में स्थलीय निरीक्षण सह छापेमारी की गई. इस क्रम में ईंट भट्ठा मालिकों द्वारा अवैध रूप से ईंट मिट्टी का उत्खनन/भंडारण एवं परिवहन कर अवैध रूप से संचालित चलंत चिमनी ईंट भट्ठा से ईंट का निर्माण कार्य करता हुआ पाया गया. छापेमारी टीम ने रामगढ़ थाना क्षेत्र के हुटार के संतोष चंद्रवंशी और पप्पू चंद्रवंशी के ईंट भट्ठों पर कार्रवाई की. इसे भी पढ़ें- डेढ़">https://lagatar.in/rajesh-has-been-awakening-the-awareness-of-education-among-rural-children-through-mobile-mohalla-class-for-one-and-a-half-year/">डेढ़

साल से मोबाइल मोहल्ला क्लास के माध्यम से ग्रामीण बच्चों में शिक्षा का अलख जगा रहे राजेश

डीसी ने की थी जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक 

बता दें कि उपायुक्त शशि रंजन ने पिछले दिनों जिला खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक की थी. इसमें अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया था. इसी के अनुपालन में जिला खनन पदाधिकारी ने छापेमारी करते हुए कार्रवाई की. जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध रूप से ईंट मिट्टी का उत्खनन कर चलंत चिमनी ईंट भट्ठा से ईंट निमार्ण/कारोबार और अन्य खनिजों के अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. अवैध कार्य पर पूणर्तया रोक लगाई जायेगी. इसके लिए खनन विभाग की कार्रवाई नियमित रूप से जारी रहेगी. इसे भी पढ़ें-  मोदी">https://lagatar.in/due-to-the-mistakes-of-modi-government-pakistan-china-came-closer-americas-cold-reaction-to-rahuls-statement/">मोदी

सरकार की गलतियों से पाकिस्‍तान-चीन आये पास-पास, राहुल के बयान पर अमेरिका की ठंडी प्रतिक्रिया        
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही