Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेदिनीनगर: नावाबाजार में रसूल शाह कोस्को क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू

Advertisement
Advertisement
Bablu Kumar Medininagar (Palamu): नावाबाजार में रविवार को खादिम रसूल शाह कोस्को क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ. मुख्य अतिथि के रूप में इटको पंचायत मुखिया अजय कुमार उर्फ दीपक गुप्ता मौजूद थे. दीपक गुप्ता ने कहा कि खेल मनोरंजन के साथ योग का उत्तम साधन है. खेल खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलना चाहिए. जीत हार लगी रहती है. हार में भी खिलाड़ियों को जीत का मनोबल ऊंचा रखना चाहिए. टूर्नामेंट में पहला मैच रामगढ़ क्रिकेट टीम और आजाद क्रिकेट क्लब नावाबाजार के बीच हुआ. इसमें रामगढ़ क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर फील्डिंग की. इसे भी पढ़ें- MLA">https://lagatar.in/mla-ramesh-singh-munda-murder-case-nia-declares-two-naxalites-as-most-wanted/">MLA

रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड केस: NIA ने दो नक्सलियों को किया मोस्ट वांटेड घोषित       
नावाबाजार आजाद क्रिकेट क्लब ने बैटिंग कर 12 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 105 रन बनाये. जबकि जवाबी पारी में रामगढ़ क्रिकेट टीम 11 ओवर 4 बॉल मे 89 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. जिसमें 17 रनों से आजाद क्रिकेट टीम ने अपनी जीत दर्ज की. वहीं खादिम रसूल शाह कोस्को क्रिकेट टूर्नामेंट के अध्यक्ष अबुल शाह ने बताया कि टूर्नामेंट में 8 टीमें भाग ले रही हैं. मौके पर मंसूर शाह, संजर शाह, मीर आसिक खां, साहनी मीर, वारिश खान, मीर आरीज आलम, सरफराज अनवर, सरवर शाह, शौकत अली, मुर्तुजा शाह, अजमल हुसैन, इबरार शाह, रहीम अंसारी, सदाम शाह, शमशेर शाह और सकिल शाह सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- UP">https://lagatar.in/up-election-pm-modi-attacked-on-samajwadi-party-by-mentioning-ahmedabad-blast-case-said-they-had-given-return-gift-to-terrorists/">UP

Election : पीएम मोदी ने अहमदाबाद ब्लास्ट केस का जिक्र कर सपा को घेरा, आतंकियों को केस वापसी का रिटर्न गिफ्ट देनेवाली पार्टी       
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही