Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेदिनीनगर : सात जुलाई को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

Medininagar: अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ श्रीलप्रभुपाद को समर्पित हरे कृष्ण यूथ के तत्वावधान में 7 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा धूमधाम से निकलेगी. मेदिनीनगर के पुलिस लाइन रोड स्थित हरे कृष्णा निवास पर कार्यक्रम की तैयारी को लेकर रविवार को इस्कॉन मायापुर के संकीर्तन डिपार्टमेंट के हेड गौर धाम प्रभु की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक के बाद हेड गौर धाम प्रभु ने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ का रथ हरे कृष्ण निवास से शुरू होकर गीता भवन, छमुहान होते हुए बेलवाटिका चौक, स्टेशन व कचहरी होते हुए रेडमा बैरिया न्यू ओवरब्रिज से ढलते हुए डॉ अरुण शुक्ला रोड साहित्य समाज चौक होते हुए पुनः हरे कृष्ण निवास पुलिस लाइन मेजर मोड पर समाप्त होगी. रथ यात्रा समापन के बाद सभी भक्तों के बीच हरे कृष्ण निवास में महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा. रथ यात्रा के दौरान भी रास्ते भर प्रसाद का वितरण होता रहेगा. इसे भी पढ़ें-चुनावी">https://lagatar.in/even-in-the-election-environment-the-magic-of-j-kumar-is-rising-in-ranchi/">चुनावी

माहौल में भी रांची में सिर चढ़कर बोल रहा है जे कुमार का जादू

रथयात्रा में 50 हजार श्रद्धालु होंगे शामिल

सुंदर माधव प्रभु व मंगल सिंह ने कहा कि पिछली बार वर्ष 2023 में लगभग 30 हजार श्रद्धालु रथ यात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाए थे इस बार 50,000 सौदा लोगों के रथ यात्रा में शामिल होने की उम्मीद है. उन्होंने बताया कि भक्तों की संख्या को देखते हुए इंतजाम किए जा रहे हैं. बैठक में उपमहापौर मंगल सिंह (अध्यक्ष), क्रतु प्रभु उर्फ कलेन्द्र सिंह (उपाध्यक्ष), अरविंद नाभ प्रभु (मुख्य संरक्षक), विकास सिंह (कोषाध्यक्ष), रुपेश प्रभु, विकास सिन्हा(मीडिया प्रभारी) श्याम मित्र मंडल के राजेश, ऋषि लाठ, दिनेश द्विवेदी, अनिल पांडे, सत्येंद्र मिश्रा, अनुपम तुलस्यान, राघवेंद्र प्रभु, सौरभ प्रभु, कुमार सौरभ प्रभु उत्तम प्रभु, अद्भुत प्रभु, प्रखर प्रभु, सत्यम प्रभु, विवेकानंद प्रभु, हर्षवर्धन प्रभु, बिनीत प्रभु, अंकित प्रभु, सोनू, प्रभु मिशु प्रभु, लव प्रभु, कुश प्रभु, अरविंद कुमार तिवारी, राकेश सिंह, मुकेश सिंह, संदीप कुमार गुप्ता, मुना कुमार, संजय अग्रवाल, आर्दश कुमार सिंह, गुडू सिंह, अर्पण सिंह, रुपेश प्रभु आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-मौसम">https://lagatar.in/weather-alert-rain-with-storm-and-thunderstorm-on-may-13-strong-winds-will-blow/">मौसम

अलर्टः 13 मई को आंधी व वज्रपात के साथ बारिश,चलेंगी तेज हवाएं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही