Search

 
 
 

मेदिनीनगर : रंगेहाथ घूस लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार

 
Medininagar:  पलामू एसीबी की टीम ने गुरुवार को पाटन प्रखंड के अंचल कार्यालय परिसर से राजस्व उप निरीक्षक परवेज आलम को 7000 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. एसीबी के धावादल ने दंडाधिकारी व दो स्वतंत्र साक्षी की उपस्थिति में पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत तेतराई गांव निवासी राजस्व कर्मचारी परवेज को गिरफ्तार करने के बाद पलामू एसीबी थाना लाई. जहां से कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार नावाजयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरैया खुर्द निवासी वादी नूर आलम ने लेयाकत हुसैन से 11 अगस्त 2023 को मौजा हरैया खुर्द, हल्का नं0 10 के खाता नं० 12, प्लॉट नं0 692 में 5.90 डिसमिल जमीन खरीदी थी. इसके दाखिल खारिज के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था. वादी ने दाखिल खारिज में विलंब होने पर राजस्व कर्मचारी परवेज से संपर्क किया तो उसने इस एवज में बतौर घूस 7000 रुपये की मांग की. इसके बाद वादी ने मामले की शिकायत पलामू एसीबी थाना में की. वादी के आवेदन की सत्यता जांचने के बाद धावा दल ने मामला दर्ज करने के बाद छापामारी की. जिसमें राजस्व कर्मचारी परवेज को घूस लेते पकड़ा. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-banks-should-immediately-inform-on-transactions-of-more-than-rs-10-lakh-dc/">धनबाद

: 10 लाख से अधिक की लेनदेन पर तुरंत सूचना दें बैंक- डीसी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही