Search

 
 
 

मेदिनीनगर : डीडीसी की अध्यक्षता में बालू की नीलामी

 
5 लाख 30 हजार में हुई 30 हजार घनफुट बालू की नीलामी संवेदक को 10 दिनों के अंदर जमा करना होगा प्रतिभूति की राशि Medininagar: पलामू उपायुक्त शशि रंजन के निर्देश के आलोक में बुधवार को अवैध खनन कर भंडारित किए गए जब्त बालू की नीलामी हुई. उप विकास आयुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में नीलामी हुई. 5 लाख 30 हजार में 30 हजार घन फुट बालू की नीलामी हुई. नीलामी के दौरान 15 - 15 हजार घनफुट के लिए अलग-अलग बोली लगाई गई. नीलामी में कई संवेदकों ने भाग लिया. इसमें अंबिका दुबे द्वारा 2 लाख 30 हजार एवं स्वर्णिम कंस्ट्रक्शन के द्वारा 3 लाख की अधिकतम बोली लगाकर 15-15 हजार बालू खरीदी गई. जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि नीलामी कानूनी प्रक्रिया के तहत की गयी, संवेदक को नीलामी की राशि दस दिनों के अंदर विभाग मे जमा करवाना होगा. मौके पर उपायुक्त द्वारा गठित समिति के सदस्य उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें-मेदिनीनगर">https://lagatar.in/medininagar-dc-listened-to-peoples-complaint-in-janata-darbar/">मेदिनीनगर

: जनता दरबार में डीसी ने सुनी लोगों की फरियाद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही