Search

 
 
 

मेदिनीनगर: जमीन विवाद में चली गोली, छानबीन में जुटी पुलिस

 
Medininagar (Palamu): जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वडीहा गांव में रविवार को गोली चलने की घटना हुई. बताया जाता है कि जमीन विवाद को लेकर एक भाई ने दूसरे चेचेरे भाई को गोली मार दी है. जिसे गोली लगी है उसका नाम विमल देव दुबे बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार दोनों के बीच जमीन विवाद बहुत पहले से था. जमीन की बिक्री होने के बाद मिले पैसे के बंटवारे को लेकर आपस में झड़प हो गयी. जिसमें चचेरे भाई ने अपने ही भाई को पैर में गोली मार दी. गोली लगने के बाद विमल को गांव वालों ने घायल अवस्था में इलाज के लिए मेदनीनगर एमएमसीएस अस्पताल लाया. जहां डॉक्टरों ने इलाज करने के बाद रिम्स रेफर कर दिया. वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी. इसे भी पढ़ें– साउथ">https://lagatar.in/south-african-cricketer-david-millers-close-friend-dies-emotional-note-written-for-the-girl-from-ranchi/">साउथ

अफ्रीका के क्रिकेटर डेविड मिलर की करीबी का निधन, रांची से बच्ची के लिए लिखा इमोशनल नोट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही